कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर

Updated on 08-04-2026 11:41 AM

कोंडागांव। जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 06 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के पहले दिन में दिव्यांगजनों को विभिन्न आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। ‘‘श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति’’ के सहयोग से 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 7 लोगों को कृत्रिम पैर, 4 लाभार्थियों को ट्रायसायकल तथा 1 व्यक्ति को सी.पी. व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इसके साथ ही 11 दिव्यांगजनों के निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरित किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम के सदस्य एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.