मध्यप्रदेश के तीन शहर बनेंगे सोलर सिटी, भोपाल में स्थापित होगी 1100 मेगावाट सोलर एनर्जी

Updated on 27-01-2024 12:11 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन शहरों को सोलर सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें सबसे पहले राजधानी भोपाल का नंबर है जहां 1100 मेगावाट सोलर एनर्जी स्थापित की जाएगी। इसके बाद इंदौर और उज्जैन में सोलर एनर्जी का काम शुरू किया जाएगा। दरअसल भोपाल में कार्बन उर्त्सजन नियंत्रित करके क्लीन केपीटल के साथ ही ग्रीन कैपीटल बनाने के लिए सोलर सिटी बनाने की योजना तैयार की गई है।इसकी शुरुआत के आगामी दो माह में घरों और विभिन्न स्थलों पर सोलर पैनल लगाकर की जाएगी। बता दें कि भोपाल में 1100 मेगावाट सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से यह क्षमता 285 लाख पेड़ों के बराकर कार्बन उत्सर्जन सोखने की होगी।

21 जोन में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

भोपाल को सोलर सिटी बनाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए शीघ्र ही वातावरण निर्माण करने के लिए सभी 21 जोन में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को अपने आवास की छतों सहित अन्य स्कूल कालेज और शासकीय कार्यालयों आदि में सोलर पैनल लगवाने का अभियान चलाया जाएगा । तय किया गया है कि भोपाल में 1100 मेगावाट सोलर एनर्जी के लक्ष्य को क्रमबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाएगा और आगामी दो माह में लगभग 25 हजार स्थानों पर सोलर पैनल लगाने के प्रयास किए जाएंगे । भोपाल में वर्तमान में 2000 मेगावाट विद्युत की खपत होती है ।

एक से तीन किलोवाट के घरेलू सोलर पैनल के लिए अनुदान

एक से तीन किलोवाट के घरेलू सोलर पैनल के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। रहवासी संघों के बीच विशेष अभियान चलाकर प्रतिस्पर्धा जागृत करने और इससे होने वाले फायदों की भी जानकारी दी ।नगर निगम एक सुसंगत कार्य योजना के साथ भोपाल को सोलर सिटी बनाने की तैयारी में जुट गया है।

पांच साल में वसूल हो जाती है लागत

सोलर यूनिट लगाने की लागत पांच साल में वसूल हो जाती है और अगले 20 साल तक मुफ्त बिजली मिल जाती है । भोपाल को ग्रीन बनाने के लिए ई वाहन, उद्योग में ग्रीन एनर्जी, वाटरबाडी में सोलर एनर्जी, पांच स्टार रेटिंग के विद्युत उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ ही वृक्षारोपण पर भी जोर दिया गया है।

इनका कहना है

- कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए लोगों को सौर ऊर्जा अपनानी चाहिए । अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा । बिजली कंपनी एक दिन में सोलर सिटी के लिए नेट मीटर लगा देगी । बिजली कंपनी की टीम नगर निगम की टीम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगी, वार्डों में प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा ।

संजय दुबे, प्रमुख सचिव, ऊर्जा

- भोपाल को देश की सबसे ग्रीन राजधानी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे । नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठकर कार्य योजना बनाएं । जिससे भोपाल को सोलर राजधानी बनाया जा सके ।

मालती राय, महापौर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.