पाकिस्तान टीम की तीन बड़ी कमजोरियां, जिसपर टीम इंडिया ने किया वार तो पक्की समझिए जीत

Updated on 01-09-2023 02:04 PM
कैंडी (श्रीलंका): एशिया कप 2023 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में शनिवार यानी दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप ए के इस मुकाबले पर सभी की निगाहें हैं। भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 50 ओवर की क्रिकेट में पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमें में सिर्फ एसीसी और आईसीसी के टूर्नामेंट में ही मुकाबला होते हैं। इसी वजह से फैंस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया है। हालांकि अभी भी उनकी कई कमजोरियां हैं। अगर टीम इंडिया उसपर वार करती है तो जीत मिलना लगभग तय हो जाएगा।

पाकिस्तान का 5वां बॉलर

पाकिस्तान टीम मोहम्मद नवाज को 5वें गेंदबाज के रूप में टीम में रखती है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उनकी वजह से ही पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली थी। वह पाकिस्तान की गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी हैं। भारत को नवाज पर ही अटैक करना होगा। पाकिस्तान के पास छठे गेंदबाज के रूप में इफ्तिखार अहमद का विकल्प है। यानी अगर टीम इंडिया 5वें गेंदबाज पर अटैक करती है तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

मध्यक्रम की बल्लेबाजी कमजोर

इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक ठोका था लेकिन क्वालिटी गेंदबाजी के सामना पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर टेस्ट होना बाकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शुरुआती विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज जूझने लगते थे। मोहम्मद रिजवान वनडे में टी20 जैसे खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। आघा सलमान भी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। भारत अगर शुरुआती विकेट जल्दी ले लेता है तो पाकिस्तान की बैटिंग एक्सपोज हो सकती है।

दबाव में बिखरना स्वभाव

पाकिस्तान टीम के पास हमेशा से रहा है कि वह दबाव में बिखर जाती है। सबसे ज्यादा गलतियां उनके फील्डर करते हैं। आसान से आसान कैच गिरा देते हैं। गलत थ्रो करके रन आउट उन्हें रन आउट का मौका गंवाते देखा गया है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में पाक टीम दबाव नहीं झेल पाई थी। भारतीय टीम मुकाबले की शुरुआत में ही प्रेशर बना देती है तो पाकिस्तान के लिए बचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.