तीन बॉल-तीन छक्के... मुंबई इंडियंस को मिल गया नया पोलार्ड, वही कद-वैसी ही ताकत

Updated on 01-05-2023 07:38 PM
मुंबई: कप्तान रोहित शर्मा ने टिम डेविड की तुलना मुंबई इंडियंस के महान ऑलराउंडर रहे कायरन पोलार्ड से कर दी है। टिम डेविड की 14 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी के बूते ही मुंबई अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स को हरा पाया। वानखेड़े स्टेडियम का यह सबसे बड़ा रन चेज था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड शतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 212 रन टांगे थे। जवाब में अपने घरेलू दर्शकों के बीच मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।

इस शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने जिस अंदाज में रन चेज किया, यह वाकई सुखद था। पिछले गेम में भी हम करीब आए थे, लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी।' पोलार्ड और डेविड के बीच तुलना के बारे में बोलते हुए, रोहित ने कहा कि डेविड की क्षमता और शक्ति काबिल-ए-तारीफ है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के पास कायरन पोलार्ड की कमी पूरा करने की काबिलियत है।'

टिम डेविड ने आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जिता दिया। रोहित ने कहा, 'पोली की जगह लेना आसान नहीं है, लेकिन टिम में जबरदस्त काबिलियत है, जो मैच शानदार अंदाज में फिनिश कर सकता है। टीम में बदलाव मुश्किल हैं, लेकिन कभी-कभी आपको परिस्थितियों से खेलना होता है और संयोजन के आधार पर फैसला करना होता है, इसलिए खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।'

MI के कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का टीम में लौटना बड़ा सकारात्मक था। रोहित ने सूर्या की भी तारीफ की, जिन्होंने फॉर्म में लौटते हुए 29 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत के दरवाजे तक ले गए। भारतीय कप्तान ने आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने खेल को अगले स्तर पर ले गए हैं। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज करने के लिए 62 गेंदों पर 124 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.