स्कूल बस में साढ़े 3 साल की बच्ची का रेप, महिला अटेंडेंट ने भी दिया ड्राइवर का साथ

Updated on 13-09-2022 05:05 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक स्कूल बस में महिला कंडक्टर की मौजूदगी में साढ़े तीन साल की प्ले स्कूल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ड्राइवर दो लड़कियों का पिता है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मुश्किल से तीन महीने पहले ही स्कूल में काम करना शुरू किया था। बीते शुक्रवार को बच्ची ने आरोपी को तस्वीरों से पहचाना। पुलिस फिलहाल इस जांच में जुटी है कि क्या स्कूल ने आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन किया था, या नहीं। हालांकि स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने वेरिफिकेशन कराया था।

यौन शोषण के संकेत मिले
मामले में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि बच्ची के माता-पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए सोमवार तक इंतजार क्यों किया क्योंकि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द मेडिकल किए जाने की जरूरत होती है। सोमवार को बच्ची की मेडिकल जांच की गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यौन शोषण के संकेत मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो मां ने देखा कि जो कपड़े वह बच्ची के बैग में इमर्जेंसी के लिए रखती थी, वे कपड़े उसने पहने हैं। जब मां ने बच्ची से पूछा कि उसके कपड़े किसने बदले हैं, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मां ने बच्ची की क्लास टीचर और प्रिंसिपल को फोन किया। दोनों ने स्कूल में बच्ची के कपड़े बदलने से इनकार किया।

प्राइवेट पार्ट्स में दर्द के बाद हुआ खुलासा
एसीपी (महिला सुरक्षा) निधि सक्सेना ने कहा कि जब बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत की तो उनकी चिंता बढ़ गई। माता-पिता ने उसे बैठाया और उससे बातचीत की, जिसके बाद उसने कहा कि बस ड्राइवर ने उसके साथ गंदा काम किया और उसने ही उसके कपड़े बदले। अगले दिन माता-पिता स्कूल पहुंचे जहां लड़की ने ड्राइवर की पहचान की। सोमवार को बच्ची के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, स्कूल बंद होने के कारण माता-पिता उन दिनों में रिपोर्ट नहीं करा सके।

दूसरे बच्चे के सामने किया रेप?
पुलिस ने जांच में पाया है कि बस में घटना वाले दिन 9-12 बच्चे सवार थे। पीड़िता को आखिरी बच्चे को छोड़ने से पहले छोड़ा जाता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उस दिन आखिर में उतरने वाला बच्चा बस में था और क्या उसकी मौजूदगी में बलात्कार किया गया था। अगर वह उस दिन स्कूल नहीं गया था, तो इसका मतलब यह है कि बच्ची बस में ड्राइवर और महिला अटेंडेंट के साथ अकेली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.