चाकू दिखाकर कारोबारी से मांगे एक हजार रुपये, नहीं दिए तो बदमाशों ने कॉलोनीभर की कारें तोड़ीं

Updated on 24-11-2025 01:12 PM

भोपाल: पिछले पांच दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाश हंगामा कर रहे हैं। कभी होटल में नकापोश तोड़फोड़ कर रहे हैं, तो कभी कवर्ड कैंपस में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुराने शहर के गौतम नगर ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे सराफा कारोबारी को घर के बाहर घेराबंदी कर पांच बदमाश चाकू की नोंक पर एक हजार रुपये मांग करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी कॉलोनी में जमकर बवाल काटा और घर के बाहर जो कार खड़ी दिखी उसमें तोड़फोड़ की। करीब 10 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

सराफा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर जरूर कर ली है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मजेदार बात है कि थाने से महज 500 मीटर के दायरे में यह घटना हुई और बदमाश हाथों में चाकू और डंडे लहराते हुए फरार हो गए। कारों के कांच टूटने की आवाज से पड़ोसी जागे तो बदमाश तीन बाइकों से भाग निकले।

शादी समारोह से वापस लौटे थे, कार पार्क करते समय घेरा

एसआइ माथुर ने बताया कि सराफा कारोबारी चंदन इंदौरिया ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहते हैं। रोशनपुरा चौराहे के पास मालवीय नगर में श्रृंगार ज्वैलर्स नामक ज्वैलरी स्टोर का संचालन करते हैं। शनिवार रात को वह परिवार के साथ शादी समारोह में सीहोर गए थे। वहां से रात करीब एक बजे वापस घर लौटे।

चंदन कार पार्क कर रहे थे उसी दौरान एक बदमाश पीछे से आया और चाकू दिखाकर उनसे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश के दो और साथी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने हमला कर कार के कांच तोड़े और कुछ ही देर में उनके अन्य दो साथी भी आए।

पांचों बदमाशों ने आस-पास सभी कारों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे कॉलोनीवासी जाग गए और बाहर निकले। तब बदमाश वहां से बाइक से भाग गए। एसआइ माथुर का कहना है कि देर रात होने के कारण चंदन ने सुबह थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की थी।

नाम की धौंस दिखाकर किया लूट का प्रयास

चाकू दिखाकर लूट का प्रयास करने के दौरान जब सराफा कारोबारी ने रुपये देने से इनकार किया, तो बदमाश ने उन्हे अपना नाम अभिषेक बताया और रुपये न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके अलावा पीछे से आए अन्य बदमाशों ने भी डराने के लिए अपने नामों की धौंस दिखाई थी।

इसी आधार पर चंदन इंदौरिया की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक, अंकित यादव, आर्यन पंथी, लड्डू और अर्जुन के विरूद्ध केस दर्ज किया है। आरोपित टीलाजमालपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

शहर में बीते पांच दिनों में चौथी वारदात

इससे पहले मिसरोद, गांधीनगर और शाहपुरा में भी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। इसी के दृष्टिगत शनिवार शाम को पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने क्राइम रिव्यू मीटिंग में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने को कहा था। खासतौर पर उन्होंने रात्रि गश्त सघन करने पर जोर दिया था, लेकिन छह घंटे बाद ही थाने के पास ही घूम रहे बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.