भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:CISF ने शुरू की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग, प्रॉक्सी सर्वर से भेजा गया धमकी वाला ई-मेल

Updated on 30-04-2024 03:35 PM

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चैकिंग की जा रही है।

सोमवार रात राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ईमेल मिला था। इस मेल को देश के अलग-अलग 60 एयरपोर्ट अथॉरिटी को टैग किया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी है। गांधी नगर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हम हमेशा सिक्योरिटी को लेकर 100 प्रतिशत अलर्ट रहते हैं। इसके अलावा हमने संबंधित एजेंसी से सेकेंडरी लैडर पॉइंट चैकिंग करने के लिए कहा है। इसे एक्टिव कर दिया गया है। इसके तहत आम दिनों के दौरान होने वाली चैकिंग के अलावा कुछ अलग पैरामीटर होते हैं। अलग अलग सीक्वेंस में यह चैकिंग की जाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी की यात्री चैकिंग हो गई है तो उसे दोबारा भी क्रॉस चेक किया जा सकता है। प्लेन में यात्रियों के सवार होने से बिलकुल पहले भी इसे किया जा सकता है।

प्रॉक्सी सर्वर से भेजा मेल
गांधीनगर थाने के टीआई सुनील मेहर के मुताबिक इस मामले में हमने साइबर सेल को लिखा है। मेल प्रॉक्सी सर्वर से भेजा गया है। इसका इस्तेमाल अक्सर अपनी लोकेशन छुपाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा हम एयरपोर्ट के पिछले कुछ दिनों के सीसीटीवी भी चेक कर रहे हैं।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर मिली धमकी
राजा भोज विमानतल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार शर्मा ने सोमवार को गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर विमान पत्तन निदेशक के आधिकारिक ईमेल पर मेल आया। जिसमें भोपाल समेत देश के अन्य विमान तल और एयरक्राप्ट पर बम से हमला होने की बात कही गई।

दो साल पहले भी मिली थी ऐसी ही धमकी
8 सितंबर 2022 को भी राजा भोज एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। भोपाल से आगरा जा रही इंडिगो के एक विमान में बम मिलने की सूचना थी और कहा गया था कि 350 किलोग्राम के डेटोनेटर से उड़ा दिया जाएगा।

भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गांधीनगर थाने के टीआई सुनील मेहर के मुताबिक सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी की मेल आईडी पर एक मेल आया था। मेल करने वाले ने अंग्रेजी में लिखा था कि अलग-अलग फ्लाइट में तीन बम प्लान किए हैं। कुछ देर में वह ब्लास्ट हो जाएंगे। इस मेल को भोपाल के अलावा 60 एयरपोर्ट पर भी टैग किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.