रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच से पहले धमकी : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया, माओवादियों से कहा-मैच न होने दें

Updated on 21-02-2024 02:14 PM

रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर धमकी मिली है। यह धमकी सिख फॉर जस्टिस संगठन की ओर से दी गई है। सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर माओवादियों से अपील की। उसने कहा है कि वे रांची में मैच नहीं होने दें।

रांची में 23 फरवरी से दोनों टीमो के बीच मैच होना है। धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। रांची के धुर्वा थाने में मामला दर्ज किया है। मामला आईटी एक्ट के तहत दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

झारखंड में ऐसे बवंडर पैदा करें कि मैच न हो
पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक पंजाब के रहने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू फिलहाल अमेरिका में रहता है। उसने ही यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने माओवादियों से अपील की है कि वह झारखंड और पंजाब में बवंडर पैदा करें।

वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को मैच नहीं खेलने दें। पुलिस के मुताबिक वीडियो में उसने कहा है कि इंग्लैंड टीम इंडिया से वापस हो जाए।

पुलिस ने बताया आतंकी कार्रवाई
रांची पुलिस की ओर से जो FIR दर्ज कराया गया है, उसमें इसे आतंकी कार्रवाई बताया गया है। पुलिस के एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि संगठन माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगा है। दोनों देशों के बीच जो संबंध है, उसे सिख फॉर जस्टिस संगठन प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के माध्यम से बिगाड़ना चाहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.