भोपाल के नीलम पार्क में मध्य प्रदेश के हजारों नर्सिंग छात्रों का हल्लाबोल; परीक्षा, डिग्री और स्कॉलरशिप के लिए प्रदर्शन

Updated on 17-08-2026 04:38 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण पिछले करीब छह वर्षों से उनका भविष्य अधर में है।

समय पर परीक्षाएं नहीं होने, डिग्री नहीं मिलने और छात्रवृत्ति की प्रक्रिया में देरी के चलते विद्यार्थियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी अनियमितताओं का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
उनका सवाल है कि कॉलेजों को मान्यता देना अथवा उनकी मान्यता की जांच करना छात्रों की जिम्मेदारी नहीं है। यदि किसी स्तर पर कॉलेजों को गलत तरीके से मान्यता दी गई है तो इसकी जवाबदेही संबंधित शासन और प्रशासन की होनी चाहिए।

छह साल से भविष्य अधर में

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है। कई विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा देने और डिग्री प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। वहीं छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आर्थिक रूप से भी विद्यार्थियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
छात्रों का आरोप है कि इन समस्याओं की जानकारी शासन और न्यायपालिका के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक ऐसा ठोस समाधान नहीं निकाला गया, जिससे सभी प्रभावित विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

लिखित आश्वासन की मांग

धरना दे रहे विद्यार्थियों ने कहा कि वे अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नीलम पार्क में एकत्रित हुए हैं। छात्रों की मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करे और उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाए। उनका कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

प्रमुख मांगें

1. नर्सिंग केस की अतिशीघ्र एक स्पेशल बेंच द्वारा सुनवायी कराई जाए तथा सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स के हित में फ़ैसला सुरक्षित किया जाए ।
2. B.Sc.Nursing एवं GNM के सभी श्रेणी (suitable, unsuitable, ग्वालियर क्षेत्र के 56 कॉलेज) के छात्रों की परिक्षाएं एक साथ बिना किसी विलम्ब के कराई जाए ।
3. बैच 2020-21 के छात्रों को दिसंबर 2026 tak Degree एवं Registration Number प्रदान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.