छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों की मौज, सरकार ने बढ़ाया ब्याज, जानिए नई दरें

Updated on 01-07-2023 07:43 PM
नई दिल्ली : छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों (Small Savings Scheme Interest Rate) को बढ़ा दिया है। सरकार ने ब्याज दरों में 0.30 फीसदी तक का इजाफा किया है। सरकार हर तीन महीने में PPF, SSY, SCSS और KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें तय करती है। इस बार सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की हैं। कुछ योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.10 से 0.30 फीसदी तक बढ़ाया गया है। अब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें 4.0 से 8.2 फीसदी के बीच आ गई हैं। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी।

इन योजनाओं में बढ़ी हैं दरें

सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब आपको 6.2 फीसदी की बजाय 6.5 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।


सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा 8% ब्याज

सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर ब्याज दर को बरकरार रखा है। इस स्कीम में आपको 8 फीसदी ब्याज दर मिलेती रहेगी।

पीपीएफ पर इस बार भी नहीं बढ़ाया ब्याज

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना पर ब्याज दर (PPF Interest Rates) को बरकरार रखा गया है। इस स्कीम में आपको 7.1 फीसदी ब्याज दर मिलती रहेगी। वहीं, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 7.7 फीसदी ब्याज दर को बनाए रखा गया है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर भी ब्याज दर को नहीं बदला गया है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है। वहीं, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.