मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी निवेशकों को कई शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर स्मॉल कैप सिविल कंपनी का है। इसके शेयरों ने निवेशकों को 180 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। यह शेयर टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड (Titagarh Wagons Limited) का है। टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड (Titagarh Wagons Limited) के शेयर 18 अप्रैल 2022 को 102.20 रुपये से बढ़कर 18 अप्रैल 2023 को 293.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल की होल्डिंग अवधि में शेयरों में करीब 183% का उछाल देखने को मिला है। कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले अगर किसी निवेशक ने एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.83 लाख रुपये का रिटर्न मिलता। Q3FY23 में समेकित आधार पर, कंपनी का नेट रेवेन्यु 101.98% YoY बढ़कर 379.45 करोड़ रुपये से 766.40 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी वर्तमान में 62.03x के उद्योग पीई के मुकाबले 50x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 7.67% का ROCE और ROE हासिल किया। कंपनी का मार्केट कैप 3,490 करोड़ रुपये है। आज शेयर 293.70 रुपये और 288.80 रुपये के हाई और लो लेवल के साथ 289.55 रुपये के स्तर पर खुला है। बीएसई पर स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई और लो लेवल क्रमशः 310 रुपये और 93.35 रुपये है।
बता दें कि टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड (Titagarh Wagons Limited) मुख्य रूप से फ्रेट वैगन, पैसेंजर कोच, मेट्रो ट्रेन, ट्रेन इलेक्ट्रिकल्स, स्टील कास्टिंग, विशेष उपकरण और पुल, जहाज आदि के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है। कंपनी 8,000 की क्षमता वाली भारत की सबसे बड़ी वैगन निर्माताओं में से एक है।