शुभमन गिल की प्रतिभा पर जिन्हें संदेह है, उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं... गौतम गंभीर ने किसे लगाई लताड़?

Updated on 29-07-2025 01:54 PM
मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के संघर्षपूर्ण ड्रॉ ने हेड कोच गौतम गंभीर के अंदर के जुझारू व्यक्तित्व को फिर से सामने ला दिया है। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के आलोचकों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। गंभीर ने कहा, 'शुभमन की प्रतिभा पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर किसी को संदेह था तो लगता है कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। कुछ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांव जमाने में समय लगता है। इस दौर पर उन्होंने जो किया है, उससे कोई भी हैरान नहीं है।' उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तब भी हमें उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा होता।'

आम आदमी के लिए खेलती है टीम: गौतम गंभीर
गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम स्वदेश के आम आदमी के लिए खेलती है। गंभीर ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद कहा, 'वे अपने देश के आम आदमी के लिए जूझना चाहते हैं। कई लोगों ने हमारी हार सुनिश्चित मान ली थी लेकिन हमने शानदार वापसी की। यह इस टीम की नींव है। ये ऐसे लोग हैं जो ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'
संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर की तारीफ की
दूसरी ओर, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा- कुछ सवाल गंभीर को परेशान करते हैं। विशेषकर जब लोग गिल पर एक युवा कप्तान और बल्लेबाज के रूप में सवाल उठाते हैं। मुझे लगता है कि उनके (गंभीर) कुछ रणनीतिक फैसलों के बावजूद भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि संजय मांजरेकर अक्सर गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठाते नजर आए हैं। यह संभवत: पहला मौका था जब उन्होंने गंभीर की तारीफ की है।

हेड कोच गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के साहस की तारीफ
कोच गंभीर ने फ्रैक्चर के बावजूद बैटिंग करने वाले ऋषभ पंत की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऋषभ के बारे में पहले ही घोषणा कर दी गई है कि वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन उन्होंने जो किया उससे टीम के जज्बे का पता चलता है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.