वो खिलाड़ी जिन्हें अय्यर और राहुल के फिट होने से होगा नुकसान, टूट सकते हैं बड़े सपने

Updated on 16-08-2023 03:10 PM
World Cup 2023: भारतीय वनडे टीम के प्रमुख बल्लेबाज श्रेयस अय्यर साल की शुरुआत में चोटिल हो गए थे। विकेटकीपर केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए। एशिया कप से पहले दोनों खिलाड़ियों वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अभ्यास मैच में भी दोनों खिलाड़ी खेलते नजर आए। राहुल और अय्यर को एशिया कप के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम में आते हैं तो इसका असर कई खिलाड़ियों पर पड़ेगा। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव अभी तक वनडे में अपने नाम के अनुरुप नहीं खेल पाए हैं। इसके बाद भी टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके दे रही है। 26 वनडे के बाद सूर्या का औसत 25 से भी कम का है। श्रेयस अय्यर के फिट होने का मतलब सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे। उनपर टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगेगा। सूर्या 32 साल के हो चुके हैं। अगर इस बार वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला तो शायद कभी नहीं मिल पाएगा।

तिलक वर्मा

​तिलक वर्मा ने अभी तक भारत के लिए वनडे नहीं खेला है। लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की मांग हो रही है। इसमें पूर्व के साथ ही वर्तमान क्रिकेटर भी शामिल हैं। इसकी बड़ी वजह भारत के मध्यक्रम में बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं होना है। इसके साथ ही तिलक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो तिलक के नाम पर तभी विचार किया जाएगा, जब श्रेयस अय्यर या केएल राहुल फिट नहीं होंगे।


संजू सैमसन

केएल राहुल के फिट होने पर तो संजू सैमसन का टीम से ही पत्ता कर जाएगा। सैमसन अभी बैकअप विकेटकीपर के रूप में वनडे टीम का हिस्सा हैं। वह राहुल की तरह ही मध्यक्रम में खेलते हैं। ऐसे में राहुल के फिट होकर टीम में आने के साथ ही संजू सैमसन का टीम से बाहर जाना तय है।

ईशान किशन

ईशान किशन अभी वनडे में भारतीय टीम के फर्स्ट च्वाइस विकेट कीपर हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे मैच की तीनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक बनाया था। केएल राहुल की वापसी के बाद वह टीम में तो होंगे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिलने वाले। ईशान बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर बन कर रह जाएंगे।

कब घोषित होगी टीम?

हर किसी के मन में यही सवाल है कि एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कब होगी। एशिया कप 2023 के लिए इसी हफ्ते अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयनसमिति टीम का ऐलान कर सकती है। वहीं वर्ल्ड कप के लिए सितंबर की शुरुआत में टीम इंडिया का चयन हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.