83 वाले वाले शेयर में निवेश करने वालों को तगड़ा मुनाफा, 228.80% का मिल चुका है रिटर्न

Updated on 30-06-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के असर आज शिल्पा मेडिकेयर लिमिटेड (Shilpa Medicare Ltd) के शेयरों पर देखने को मिलाष फार्मा कंपनी के शेयरों में आज 12 % का जंप देखने को मिला है। सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) और तैयार खुराक रूपों (एफडीएफ) के विकास, निर्माण और विपणन में विशेषज्ञता वाली फार्मास्युटिकल कंपनी ने मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिला है। शिल्पा मेडिकेयर के स्टॉक में 12% बढ़कर 275.70 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं पिछला बंद भाव 246.15 रुपये था। वर्तमान में, शेयर 271.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं, जो 10.32% की वृद्धि दर्शाता है।

शिल्पा मेडिकेयर के शेयरों में तेजी का असर कंपनी के उस ऐलान के बाद आया, जब कंपनी ने 23 जून को हुई बैठक में अपने मौजूदा शेयरधारकों को राइट्स बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी। इस इश्यू का ऑफर साइज 325 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है। इस ऐलान के बाद शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

पात्र शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने जारी करने के विस्तृत नियमों और शर्तों, जैसे अधिकार पात्रता अनुपात, निर्गम मूल्य, भुगतान अनुसूची, रिकॉर्ड तिथि और अन्य प्रासंगिक मामलों को निर्धारित करने के लिए 'राइट्स इश्यू कमेटी' नामक एक समिति की भी स्थापना की है। इसमें मध्यस्थों की नियुक्ति और आवश्यक नियामक दस्तावेज दाखिल करना शामिल है।

Shilpa Medicare Ltd ग्लोबल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की पहुंच 65 देशों तक है। कंपनी का मार्केट कैप 2,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शिल्पा मेडिकेयर के शेयरों की ट्रेडिंग वॉल्यूम में औसत से 3.49 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। शिल्पा मेडिकेयर ने पिछले एक दशक में निवेशकों को मल्टी बेगर रिटर्न दिया है। 83.85 रुपये वाला यह शेयर 275.70 रुपये पर पहुंच गया । कंपनी ने शेयर ने 228.80% का ग्रोथ हासिल किया है। निवेशकों को इस स्मॉल कैप फार्मा शेयर पर नजर बनाकर रखना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.