धोनी-विराट समेत वो 5 कप्तान, जिनकी अंपायर्स से हुई थी तगड़ी बहस, मैदान पर मचा था बवाल

Updated on 24-07-2023 05:35 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के नियमों के अनुसार अंपायर के फैसले पर सवाल उठाना अपराध से कम नहीं। वैसे अंपायर भी इंसान हैं और वो भी गलतियां करते हैं। ऐसे में कई बार प्लेयर्स के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हो जाती है। जब भी मैदान पर ऐसे हालात बनते हैं तो टीम के कप्तान की जिम्मेदारी अंपायरों से बातचीत कर मामला सुलझाने और अपने प्लेयर्स को समझाने की होती है, लेकिन ऐसे भी कई उदाहरण हैं जहां कप्तान ही आपा खो बैठे। चलिए आपको बताते हैं क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे मशहूर कप्तान-अंपायर विवाद।

1985 में जावेद मियांदाद कांड

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 1985 में टेस्ट सीरीज चल रही थी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी और तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को मैच और सीरीज जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत थी। इसी दौरान कप्तान जावेद मियांदाद ऑन-फील्ड अंपायर के साथ तीखी बहस करने लगे क्योंकि युवा पेसर वसीम अकरम ने लंच सेशन से ठीक पहले आखिरी बॉल बाउंसर फेंकी, जिस पर अंपायर ने चेतावनी दे दी। ऐसे में गुस्साए जावेद ने अकरम को दोबारा बाउंसर फेंकने के लिए कहा।

2010 में रिकी पोंटिंग भिड़ गए

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रिकी पोंटिंग की पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार से लंबी बहस हो गई। रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज हारने के कगार पर थी। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन के खिलाफ विकेट के पीछे कैच की अपील को अंपायर ने नकार दिया था। पोटिंग ने रेफरल लिया, लेकिन वो भी बेकार गया। फिर क्या था पोंटिंग रेफरल ठुकराए जाने के बाद स्क्वायर-लेग अंपायर अलीम डार के पास गए और बहस शुरू कर दी। बाद में पीटरसन से भी उनकी कहासुनी हुई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रिकी पोंटिंग की पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार से लंबी बहस हो गई। रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज हारने के कगार पर थी। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन के खिलाफ विकेट के पीछे कैच की अपील को अंपायर ने नकार दिया था। पोटिंग ने रेफरल लिया, लेकिन वो भी बेकार गया। फिर क्या था पोंटिंग रेफरल ठुकराए जाने के बाद स्क्वायर-लेग अंपायर अलीम डार के पास गए और बहस शुरू कर दी। बाद में पीटरसन से भी उनकी कहासुनी हुई।

धोनी ने भी खोया आपा​

खेल भावना के लिए मशहूर धोनी साल 2012 में अंपायर्स के खिलाफ सबसे पहली बार गुस्सा होते हुए नजर आए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एक वनडे के दौरान उन्होंने सुरेश रैना की बॉल पर माइकल हसी के खिलाफ स्टंपिंग की अपील की थी, जिसे स्क्वायर-लेग अंपायर ने थर्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड के पास भेजा था। थर्ड अंपायर ने पहले हसी को आउट दिया, लेकिन जब वह डग आउट की ओर बढ़ रहे थे तो मैदानी अंपायर बिली बाउडन ने उन्हें वापस बुला लिया। दरअसल, थर्ड अंपायर ने गलती से नॉटआउट की जगह आउट का बटन दबा दिया था। फिर क्या था भारतीय कप्तान मैदानी अंपायर्स से भिड़ गए।

2015 में विराट कोहली​

मैदान पर खिलाड़ियों और अंपायर्स से भिड़ने के विराट कोहली के कई कई मिल जाएंगे, लेकिन यह भारतीय स्टार बल्लेबाज आईपीएल 2015 के दौरान श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना के साथ तीखी बहस कर बैठा था। वर्षा प्रभावित मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग के दौरान ओवर्स में कटौती को लेकर विराट ने अपना आपा खोया था। कुमार धर्मसेना पर वह भड़क उठे थे हालांकि एक अन्य मैदानी अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। बाद में बहस खत्म हुई।

हरमन का अंपायर्स पर आरोप​

इस कड़ी में ताजा मामला भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में खुद को आउट दिए जाने के बाद उन्होंने पहले तो स्टम्प्स पर बैट दे मारा बाद में पवेलियन की ओर जाते हुए भी अंपायर्स को भला-बुरा कहने लगीं। प्राइज सेरेमनी के दौरान तो उन्होंने बांग्लादेशी महिला टीम की कप्तान नगमा सुल्ताना को यह कहकर तंज मारा कि अंपायर्स को भी बुला लो, क्योंकि वो भी आपकी ओर से ही खेल रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.