इस साल 800% का रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयरों का होगा बंटवारा

Updated on 03-10-2022 06:31 PM

शेयर मार्केट में इस साल जिन कुछ कंपनियों ने निवेशकों शानदार रिटर्न दिया है उसमें से दीप डायमंड (Deep Diamonds) एक है। कंपनी के शेयरों में इस साल 800 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ताबड़तोड़ रिटर्न के बाद कंपनी अब शेयरों का बंटवारा करने जा रही है। दीप डायमंड के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की तरफ शेयरों के बंटवारे (Stock Split) को मंजूरी दी जा चुकी है। आइए डिटेल्स में जानते हैं इस स्टॉक स्प्लिट के विषय में - 

कंपनी की तरफ से रेगुलेटरी का दी जानकारी में बताया गया है,“कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को एक रुपये के फेस वैल्यू में बांटने का प्रस्ताव बोर्ड के सदस्यों ने दिया है।” सरल शब्दों में कहा जाए तो कंपनी के एक शेयर का बंटवारा 10 शेयरों में किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर की फेसवैल्यू घटकर 1 रुपये हो जाएगी। बता दें, इस कंपनी की स्थापना 1993 में की गई थी। 

शेयर बाजार में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन? 

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.47 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद कंपनी के एक शेयर की कीमत घटकर 134.50 रुपये के लेवल पर आ गई है। बीते तीन साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1191.58 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल पहले जिस किसी ने इस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया होगा उसका रिटर्न 796.67 प्रतिशत तक बढ़ गया होगा। बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 989.07 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस साल अकेले कंपनी के शेयरों में 804 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीता 6 महीना भी निवेशकों को मालामाल कर गया है। इस दौरान दीप डायमंड के शेयरों में 837 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 142.20 रुपये है। बता दें, दीप डायमंड एक स्मॉल स्केल कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 41.74 करोड़ रुपये का है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.