WTC 2023 फाइनल में पहली बार होगा ऐसा, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे देश की एंट्री

Updated on 01-06-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023 के खिताबी मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच गई हैं। रोहित सेना लगातार प्रैक्टिस करते नजर आ रही है। शुरुआत में कुछ ही खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के साथ रवाना हुए थे, लेकिन लगभग सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। 7 जून को फाइनल टेस्ट द ओवल के ऐतिहासिक मैदान होगा।

सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इनके आज पहुंचने की उम्मीद है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी, लेकिन उस सयम न्यूजीलैंड से हार मिली थी। इस तरह भारत चैंपियन बनने से चूक गया था। वह मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया था। इस बार मुकाबला द ओवल में है।


भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल खेलकर इंग्लैंड पहुंचे हैं तो चेतेश्वर पुजारा वहीं काउंट खेल रहे थे। इस बार परिस्थितियां अलग हैं तो उम्मीद कर सकते हैं कि भारत इतिहास रचने में कामयाब हो जाएगा। हालांकि, एक रोचक बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट खेलने उतरेंगी। यानी पहली बार ऐसा होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच वेन्यू इन दोनों देशों से बाहर होगा। इससे पहले सभी मैच भारत या ऑस्ट्रेलिया में ही खेले गए।

उल्लेखनीय है कि भारती दूसरी बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है। दोनों ही टीमों में से कोई भी खिताब पहली बार जीतेगा। देखा जाए तो इन दोनों के बीच अब तक 106 टेस्ट खेले गए। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 44, जबकि भारत ने 32 मैच जीते। 29 मैच ड्रॉ रहे, जबकि एक मैच टाइ पर खत्म हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.