टीम इंडिया की इस विकेटकीपर का सुपर ओवर में धमाल, धोनी को लेकर इस बात का है मलाल

Updated on 14-12-2022 06:51 PM
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से पिछले काफी वक्त से दूर हैं लेकिन उनका फैन-बेस किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है. कई युवा और उभरते क्रिकेटर उन्हें अपना आइडल मानते हैं और उसी लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर ऋचा घोष भी शामिल हैं. घोष 'फिनिशर' की भूमिका का लुत्फ उठा रही हैं. उन्हें हालांकि टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान से जुड़ा एक मलाल भी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और फिर सुपर ओवर में भी जलवा दिखाया.

भारत ने सुपर ओवर में दी ऑस्ट्रेलिया को मात

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच को सुपर ओवर में जीता. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में महज एक विकेट खोकर 187 रन बनाए. बेथ मूनी 82 जबकि ताहलिया मैकग्रा 70 रन बनाकर नाबाद लौटीं. मूनी ने 54 गेंदों की अपनी अविजित पारी में 13 चौके लगाए जबकि मैकग्रा ने 51 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का जड़ा. इसके बाद भारतीय टीम ने मैच टाई कराया और फिर सुपर ओवर में जीत दर्ज की. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श मानने वाली भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान तीन छक्के जड़े. प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों से सजी 79 रनों की शानदार पारी खेली.

ऋचा ने दिखाया दम

‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहीं ऋचा ने मंगलवार को कहा कि उनके अंदर बड़े शॉट खेलने की क्षमता स्वाभाविक रूप से है. 19 साल की ऋचा ने सुपर ओवर में भी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और मेजबान टीम की जीत की नींव रखी. उन्होंने कहा, ‘स्मृति दीदी (मंधाना) ने मुझे कहा था कि मैच खत्म करके आना. मैंने हमेशा पावर हिटिंग पर फोकस किया है. इस पर कड़ी मेहनत की और अपनी मानसिक दृढ़ता पर भी ध्यान दिया है. यह सब हमारे प्लान के मुताबिक हुआ. मैं हमेशा अंत तक टिके रहकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहती हूं. हमारी यही योजना थी. सोचा था कि बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखी जाए ताकि स्लॉग ओवरों में ज्यादा जोर ना लगाना पड़े.’

पिता के समर्पण का किया जिक्र

ऋचा ने कहा कि वह धोनी के शॉट्स देखते-देखते बड़ी हुई हैं. सिलीगुड़ी की रहने वाली ऋचा ने कहा, ‘बचपन से ही मैंने धोनी का अनुसरण किया है और देखा कि वह कैसे मैच को खत्म करते थे. मेरे पिता (मानवेंद्र घोष) ने भी मेरी बड़े शॉट खेलने की क्षमता को सुधारने में बहुत मदद की. वह हर जगह मेरे साथ जाते थे. वह एक सफल क्रिकेटर नहीं बन सके इसलिए वह मेरा पूरा समर्थन कर रहे हैं जिससे कि मैं अपने सपनों को साकार कर सकूं.’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.