डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन

Updated on 08-10-2022 06:46 PM

जमैका डोपिंग रोधी आयोग (JADCO) के एक फैसले के अनुसार, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए चार साल का बैन लगाया गया है। तीन सदस्यीय स्वतंत्र पैनल द्वारा शुक्रवार के 18-पृष्ठ के निर्णय के बाद कैंपबेल पर नमूना संग्रह को प्रस्तुत करने से बचने, इनकार करने या विफल रहने का आरोप लगाए गए।

वेस्टइंडीज के लिए 20 टेस्ट, 6 वनडे और 2 टी20 मैच खेलने वाले कैंपबेल पर इससे पहले JADCO द्वारा अप्रैल में किंग्स्टन में अपने घर पर रक्त का नमूना देने से इनकार करने का आरोप लगाया था।

JADCO नियम 2.3 के उल्लंघन के चलते कैंपबेल पर 4 साल का बैन लगाया गया है। फैसले में कहा गया है 'सबूत के आधार पर पैनल ने यह नहीं पाया कि एथलीट का डोपिंग रोधी उल्लंघन जानबूझकर नहीं किया गया था। इस मामले की परिस्थितियों में एथलीट 4 साल की अवधि के लिए अपात्र है।' 

कैंपबेल पर यह बैन बीते 10 मई से माना जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.