इस वीकेंड, देखें ‘मिशन मजनू’ और ‘फोन भूत’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर केवल ज़ी सिनेमा पर!

Updated on 27-05-2023 06:20 PM
इस वीकेंड एंटरटेनमेंट के डबल डोस के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ज़ी सिनेमा 27 मई को रात 8 बजे ‘मिशन मजनू’ और 28 मई को दोपहर 12 बजे ‘फोन भूत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ला रहे है। बॉलीवुड के शेर शाह उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जांबाज एजेंट के रूप में इस वर्ष की अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक – ‘मिशन मजनू’ के साथ सबसे खतरनाक राष्ट्रीय मिशन को स्क्रीन पर लाएंगे। फिर ‘फोन भूत’ के साथ ऐसे कुछ भूतों का सामना करने मिलेगा जो हमें हसाएंगे भी और डराएंगे भी। ‘फोन भूत’एक मजेदार हॉरर कॉमेडी है, जिसमें हम सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ कैटरीना कैफ को बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे। तो अब प्रतीक्षा किस बात की? अल्टिमेट फैमिली वीकेंड आ गया है, बस ज़ी सिनेमा देखें!

एक मिशन जिसपर टिकी उम्मीद पूरे देश की...मिलिए निडर अमनदीप सिंग उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा से, जो अपनी मोहकता और जुनून के साथ आपको जासूसों की अविस्मरणीय दुनिया में ले जाएगा। इस में हाई-ऑक्टेन रोमांच और भारत के लिए की गई लड़ाई देखने मिलेगी। राष्ट्रीय सनसनी रश्मिका मंदाना अभिनीत, यह जासूसी थ्रिलर देशभक्ति और प्रेम की एक मनोरंजक कहानी है जो पाकिस्तान के बीचोबीच भारत के सबसे निडर और साहसी गुप्त ऑपरेशन की अनकही कहानी कहती है।

मिशन मजनू के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “मैं एक डिफेन्स परिवार में पला-बढ़ा हूँ, और हमेशा ऐसी वीर सच्ची कहानियों के प्रति आकर्षित हुआ हूँ। यह मेरे लिए एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह देशभक्ति पर आधारित है और देशभक्ति की कहानियाँ सभी पसंद करते हैं। अमनदीप की कहानी को दुनिया के सामने लाना एक रोमांचक अनुभव था और अब जब हम इसका टीवी प्रीमियर कर रहे हैं, तो यह और भी अच्छा लग रहा है! यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और 27 मई, रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर मेरे सभी चाहनेवालों के साथ इसका आनंद लेने के लिए मैं उत्सुक हूँ।”

कभी हंसी, कभी डर, देखेगा पुरा घर फोन भूत के कारनामे! ऐसी डरावनी कॉमेडी और नहीं बनी, ‘फोन भूत’ गड़बड़ी, मस्ती, डर और हँसी को एक साथ पिरोता है। घर के बच्चे से लेकर माता-पिता और यहां तक कि दादा-दादी तक, भूत से तो सब ही डरते हैं। लेकिन जब कैटरीना कैफ एक शरारती भूत की भूमिका निभाती हैं, तो आप जानते हैं कि आप एक फन राइड पर हैं! फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के बीच दो क्रेज़ी, बेरोजगार हॉरर-फिल्म के दीवानों के रूप में एक अद्भुत केमिस्ट्री दिखाई देती है। हम अपना भिडू जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा को भी मुख्य भूमिकाओं में देखेंगे। तो जब भूत सताए, ‘फोन भूत’ को कॉल लगाये।

“इस फिल्म की शूटिंग एक मज़ेदार अनुभव था। हर कोई हॉरर कॉमेडी पर एक साथ काम करने के लिए उतना ही उत्साहित था। अब जब फिल्म ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है, तो दर्शक इस कॉमेडी ऑफ़ एरर्स के लिए तैयार हो सकते हैं – ये एक क्रेज़ी रोलर-कोस्टर राइड है जो निश्चित रूप से आपका मनोरंजन करेगी!” कैटरीना ने कहा।

“हॉरर कॉमेडी कुछ ऐसी शैली है जो हमारे दशशकों को पसंद आती है! फोन भूत एक हल्की-फु ल्की कॉमेडी है और पररवार के साथ घर पर आराम से देखने के ललए सही है। फफल्म बनाते समय, कैटरीना, ईशान और मेरी एक-दूसरे के साथ अच्छी केलमस्ट्री बनी, हमारे बीच के लगातार दोस्ट्ताना हंसी-मजाक ने वास्ट्तव में फफल्म में मजा लाया। अगर मैं ईमानदारी से कहं तो ‘फोन भूत’ एक सपना सच होने जैसा था क्योंफक मुझे कैटरीना कैफ के साथ काम करने का मौका लमला। मैं लंबे समय से उनका फै न रहा हं और मुझेउनके साथ काम करना था। मैंने सही में फफल्म के सेट पर सच्चे दोस्ट्त बनाए हैं, ईशान तो अब जीवन भर के ललए दोस्ट्त है।” ल सद्ांत चतुवेदी ने आगे कहा।

तो 27 मई को रात 8 बजे ‘मिशन मजनू’ और 28 मई को दोपहर 12 बजे ‘फोन भूत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखने के लिए देखें ज़ी सिनेमा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.