इस हफ्ते 8 स्टॉक हो रहे हैं एक्स-डिविडेंड

Updated on 04-09-2022 06:57 PM

इस सप्ताह डिविडेंड (Dividend Stock) की बरसात होने वाली है। सोमवार (5 सितंबर) को 8 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड (Ex-Dividend) हो रहे हैं। यानी, इन कंपनियों की रिकार्ड डेट आ गई है। एक पोजीनल निवेशक हमेशा ही डिविडेंड की तलाश रहती है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में स्टॉक का एक्स-डिविडेंड होना निवेशक (Investrors) के नजरिए से काफी अच्छी खबर है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टॉक 5 सितंबर को एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं। 

1- National Peroxide के निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड 

कंपनी अपने निवेशकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 5 प्रतिशत डिविडेंड देगी। यानी योग्य निवेशकों को 50 प्रतिशत डिविडेंड मिलेगा। कंपनी की तरफ से 7 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। 883 करोड़ रुपये के इस मार्केट कैप वाली कंपनी 19 सितंबर को डिविडेंड का भुगतान कर सकती है। 

2- मैंगलोर केमिकल और फर्टिलाइजर्स 

कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1.20 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 7 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 1488.55 करोड़ रुपये का है। बीएसई में कंपनी के एक शेयर की कीमत शुक्रवार को 2.45 प्रतिशत की उछाल के साथ 125.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। 

3- इंट्रासॉफ्ट टेक्नोलॉजी 

243.22 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के एक शेयर का भाव शुक्रवार को 165.10 रुपये था। कंपनी ने 7 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर एक रुपये का डिविडेंड देगी। 

4- Emmbi Industries

कंपनी ने 7 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयरों पर कंपनी 0.60 रुपये का डिविडेंड देगी। यानी निवेशकों को 6 प्रतिशत का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, डिविडेंड का भुगतान 30 सितंबर या उससे पहले कर दिया जाएगा। 

5- Garware Technical Fibres

टेक्सटाइल सेक्टर की इस कंपनी ने 7 सितंबर की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों को 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड देगी। 

6- भारत रसायन 
 
इस कंपनी की स्थापना 1989 में हुई थी। कंपनी ने 7 सितंबर की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से योग्य शेयरधारकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। 

7- Transpek Industries

केमिकल का उत्पादन और सप्लाई करने वाली कंपनी ने 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयरों पर 22.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके भुगतान की तारीख का ऐलान 14 सितंबर 2022 को एजीएम में किया जाएगा। 

8- Yuken India बीएसई में इस कंपनी का मार्केट कैप 666.42 करोड़ रुपये का है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर कंपनी 0.80 प्रतिशत का डिविडेंड देगी। कंपनी ने 7 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और केनरा बैंक ने अपनी चुनिंदा समय सीमा वाले लोन पर ब्याज दरों (MCLR) में 0.05% (5 बेसिस पॉइंट्स) तक की बढ़ोतरी कर दी…
 12 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान डील के लिए सहमत हो गया है और अगले…
 12 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट से दुनिया में तेल की सप्लाई टाइट हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल…
 12 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज-I के लिए प्रीमेच्योर रिडेम्पशन (समय से पूर्व निकासी) की कीमतों की घोषणा कर दी है। इस योजना…
 12 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका से कल रात एक अच्छी खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ शिड्यूल्ड स्ट्राइक को कैंसिल कर दिया। इसके बाद इंटरनेशनल क्रूड…
 12 June 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध का असर अब भारत के ऑटो सेक्टर पर भी पड़ने लगा है। कई कार कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं। अब इस लिस्ट में टाटा मोटर्स पैसेंजर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
 09 June 2026
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
 09 June 2026
नई दिल्‍ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्‍टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्‍नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…
Advt.