संजू सैमसन से ये उम्मीद नहीं थी... बर्थडे पर रोहित के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, मुंबई के फैंस का दिल टूट गया

Updated on 01-05-2023 07:52 PM
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह फीकी रही। रोहित मुंबई के लिए 150वें मैच में कप्तानी के लिए मैदान पर उतरे थे। इसके अलावा उनका 35वां जन्मदिन भी लेकिन इस खास मौके पर वह अपनी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और तीन रन बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया। रोहित को राजस्थान रॉयल्स के संदीप शर्मा ने बोल्ड किया।

हालांकि रोहित शर्मा जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि रोहित का विकेट गेंद से नहीं बल्कि संजू सैमसन के दस्ताने के लगने से गिरा है। जिस तेजी के साथ गेंद संजू सैमसन तक पहुंची उसे देखकर यह अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि गेंद पहले विकेट से लगी या फिर संजू ने उसे पकड़ा। मैदानी अंपायर ने भी रोहित को आउट करार दे दिया। इस तरह जन्मदिन के मौके पर रोहित शर्मा मुंबई के लिए अपनी पारी को यादगार नहीं बना सके।
212 रन बनाकर हार गई संजू की टीम

मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 212 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन 124 रनों की पारी खेली थी जिसमें 16 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि इसके बावजूद टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई के लिए सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए जिसमें सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक भी शामिल था। सूर्यकुमार ने 29 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड ने सिर्फ 14 गेंद में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 44, ईशान किशन ने 28 और तिलक वर्मा के बल्ले से 29 रन आए। इस तरह मुंबई की टीम ने तीन गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.