इस बार ओस की बूंदों के साथ ठंड की शुरुआत, रबी फसलों के फायदे

Updated on 18-11-2023 01:08 PM
नवदुनिया न्यूज। ठंड की शुरुआत इस बार ओस की बूंदों से हुई है। यह किसानों के लिए सबसे शुभ संकेत है। खासकर रबी फसल के लिए इस तरह का मौसम सबसे उपयुक्त रहेगा।

दीपावली के बाद से अचानक बदले मौसम में अब लगातार दिन व रात के तापमान में गिरावट के आसार भी बने हैं। ज्ञात रहे आधा नवंबर बीत जाने के बाद भी इस बार ठंड शुरू नहीं हो सकी।

दीपावली के बाद आसमान में छाए बादलों के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। लेकिन गुरुवार से हवाओं का रुख बदल कर पूर्वी हो गया। जो अगले एक-दो दिन में उत्तर पूर्वी हो जाएगा। इसके बाद दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों ने भी अब तेजी से तापमान में गिरावट होने के आसार बताए हैं। इसमें सबसे अच्छी बात किया है कि इस बार सीजन की शुरुआत में ही ओस की बूंदें दिखाई दे रही हैं, जो रबी सीजन की फसलों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

खासकर इस बार 4 हजार 650 हेक्टेयर में लगाई गई चना फसल के लिए अगले 4 दिन के बाद सबसे अच्छा मौसम शुरू हो जाएगा। जबकि 45 हजार 820 हेक्टेयर में लगाई गई गेहूं फसल के लिए भी ओस की बूंदों ठंड की शुरुआत सबसे अच्छी मानी जाती है।

मौसम विशेषज्ञ आरएस गोयल ने बताया कि अब लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगी। अगले एक सप्ताह में कडाके की ठंड भी शुरू होगी। पिछले साल ठंड के सीजन में भी और दिखाई नहीं दी थी इस कारण गेहूं की फसल पर कुछ प्रभाव पडा था। इस बार सीजन की शुरुआत में ही आस की बूँदे रबी सीजन की फसलों के लिए एक शुभ संकेत है।

100 फीसद हो चुकी रबी फसलों की बोवनी

कृषि विकास अधिकारी एसके उपाध्याय ने बताया कि सारंगपुर विस में 100 फीसद रबी सीजन की फसलों की बोवनी पुरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सारंगपुर गेहूं लक्ष्य से कम यानि 45 हजार 820 हेक्टेयर में लगाया गया है।

जबकि जो 3 हेक्टेयर, चना 4650 हेक्टेयर, मसूर 10 हजार 583 हेक्टेयर, मटर 445 हेक्टेयर, सरसो 5625 हेक्टेयर तथा अलसी 3 हेक्टेयर में बोई गई है। उन्होंने बताया कि सारंगपुर विकासखंड में इस बार लक्ष्य के हिसाब से 67129 हेक्टेयर कृषि रकबे में रबी फसलों की बुआई की जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.