
ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों की बिक्री को बढ़ावा
गाइडलाइन के अनुसार, इस बार ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर जोर रहेगा। सुतली बम और तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। बाजार में चकरी, अनार, फुलझड़ी और मल्टी शॉट केक जैसे कम ध्वनि वाले पटाखे उपलब्ध रहेंगे।
थोक व्यापारियों को भी जारी होंगे लाइसेंस
फुटकर दुकानों के साथ-साथ 19 थोक व्यापारियों को भी 1500 किलोग्राम तक के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में 18 गोदाम बनाए गए हैं, जहां सीमित मात्रा में आतिशबाजी संग्रहित की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी।