राजस्थान में इस बार 'गम' की ईद, शिया समुदाय नहीं मनाएगा खुशियां, काली पट्टी बांधकर जानें क्यों होगा विरोध

Updated on 20-03-2026 12:41 PM
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो खुशियों, मीठी सेवइयों और नए कपड़ों का त्योहार है, इस बार शिया परिवारों में सादगी और शोक के साथ गुजरेगी। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के निधन और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के विरोध में समुदाय ने सामूहिक शोक का ऐलान किया है।

ईद पर न नए कपड़े, न मीठी सेवइयां

जयपुर की आमेर रोड स्थित शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद नाजिश अकबर काजमी ने बताया कि इस बार घरों में न तो मीठे पकवान बनेंगे और न ही लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे। उन्होंने कहा, यह केवल राजस्थान का नहीं, बल्कि पूरे देश के शिया समुदाय का फैसला है। पुरुष ही नहीं, बच्चे और महिलाएं भी इस बार नए कपड़े नहीं पहनेंगे। हम पुराने कपड़ों में ही नमाज अदा करेंगे और हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध और दुख दर्ज कराएंगे।

जुल्म और इंसाफ की जंग?

इमाम काजमी ने कड़े शब्दों में कहा कि आयतुल्लाह खामेनेई शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु थे। उनकी शहादत का गम हर दिल में है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान और इजराइल के बीच का संघर्ष केवल मजहबी नहीं, बल्कि 'जुल्म और इंसाफ' की जंग है। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली सैयद कासिम तकवी ने भावुक होते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल की नीतियों के कारण मासूम जिंदगियां खत्म हो रही हैं। ऐसे में हम खुशियां कैसे मना सकते हैं? ईद के दिन नमाज में हम उन ताकतों की बर्बादी के लिए दुआ करेंगे जो इंसानियत के खिलाफ हैं।

ईरान-इजराइल विवाद पर दोटूक

ईरान के समर्थन पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए इमाम नाजिश ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि ईरान से हमदर्दी रखने वाले वहां चले जाएं, वे बेतुकी बातें कर रहे हैं। सवाल यह होना चाहिए कि इजराइल ने आज तक भारत को क्या दिया है? ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। जो गलत हो रहा है, उस पर पूरी दुनिया को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.