एशिया कप में इस बार भारतीय खिलाड़ी तोड़ेंगे 5 महारिकॉर्ड, विराट कोहली को रोहित शर्मा से खतरा

Updated on 24-08-2023 01:22 PM
श्रीलंका और पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 6 देशों के इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी और यह 12वां संस्करण होने वाला है। तब से टूर्नामेंट में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बने हैं। हम आपको एशिया कप के 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बार भारतीय खिलाड़ी तोड़ सकते हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

एशिया कप में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम सबसे ज्यादा 1220 रन हैं। वनडे और टी20 दोनों टूर्नामेंट को मिलाकर कोहली ने 1042 और रोहित शर्मा ने 1016 रन बनाए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के पास जयसूर्या से आगे निकलने का मौका है। इसके साथ ही दोनों के बीच आपस में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी बनने की टक्कर होगी।

सबसे ज्यादा 30 विकेट

एशिया कप के वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। भारत के रविंद्र जडेजा के 19 विकेट हैं। जडेजा शानदार लय में भी चल रहे हैं। ऐसे में 12 विकेट लेते हैं तो मुरलीधरन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

एक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

किसी एक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के पास है। 2008 में उन्होंने 378 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 2012 में 357 और धवन ने 2018 में 342 रन बना दिए थे। भारतीय टीम को इस बार 6 मैच खेलने को मिल सकते हैं। इसमें नेपाल भी मुकाबला है। ऐसे में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज से उम्मीद रहेगी कि वह जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दे।

सबसे बड़ी साझेदारी 224 रन

एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के नाम है। दोनों ने भारत के खिलाफ 2012 एशिया कप में यह साझेदारी बनाई थी। भारतीय बल्लेबाज इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में हफीज और जमशेद का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

सबसे बड़ी 183 रनों की पारी

एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। 2012 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन ठोके थे। विराट के रिकॉर्ड को अपने ही साथी खिलाड़ियों से खतरा है। रोहित डैडी हंड्रेड के लिए जाने जाते हैं। वहीं शुभमन गिल और ईशान किशन के नाम भी दोहरे शतक हैं। ऐसे में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी सेफ नहीं दिख रहा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.