ये टीम एशिया कप तो जीत लेगी, पर टी20 विश्व कप के काबिल नहीं... क्यों भड़का विश्व विजेता खिलाड़ी?

Updated on 21-08-2025 01:08 PM
Asia Cup 2025: रजणी ट्रॉफी चैंपियन, आईपीएल में रनों की बरसात, वनडे वर्ल्ड कप में गेंदबाजों के लिए खौफ तो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में करिश्माई प्रदर्शन... अगर इसके बावजूद कोई खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके तो जाहिर सी बात है कि सिलेक्टर्स की आलोचना तो होगी ही। यहां बात श्रेयस अय्यर की हो रही है। उनका सिलेक्शन एशिया कप 2025 के लिए नहीं हुआ हो हर कोई हैरान रह गया। इस क्रम में 1983 विश्व कप की विनिंग टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत तो बिल्कुल ही फट पड़े। उन्होंने जोरदार कहा कि अगर यह टीम टी20 विश्व कप के हिसाब से चुनी गई है तो ठीक नहीं है।

उन्होंने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर के नहीं चुने जाने पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के दिए गए दलील को लेकर कहा- हो सकता है कि हम एशिया कप जीत लें, लेकिन टी20 विश्व कप जीतने का इस टीम के पास कोई मौका नहीं। क्या आप इस टीम को विश्व कप लेकर जाना चाहते हैं? क्या यह आपकी टी20 विश्व कप के लिए तैयारी है? टूर्नामेंट लगभग छह महीने बाद ही खेला जाएगा।
साथ ही उन्होंने अक्षर पटेल से उपकप्तानी छीनने को लेकर कहा- वे पीछे चले गए हैं। अक्षर पटेल को उपकप्तानी से हटा दिया गया है। मुझे नहीं पता कि रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित राणा कैसे टीम में आ गए। आईपीएल को चयन का मुख्य मानदंड माना जाता है, लेकिन लगता है चयनकर्ताओं ने उससे पहले के प्रदर्शन पर विचार किया है। उन्होंने नंबर-5 के बल्लेबाज को लेकर पूछा- कौन होगा नंबर 5 का बल्लेबाज? संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे या रिंकू सिंह... अक्षर पटेल को छठे नंबर पर नहीं उतार सकते।

उन्होंने कहा- यशस्वी जायसवाल ने परफॉर्म किया। उन्हें टीम इंडिया में होना चाहिए था। उन्होंने इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन वह क्या कही कर सकते हैं अब? बता दें कि शुभमन गिल को प्रदर्शन आधार पर ही मौका दिया गया और उन्हें टीम इंडिया का उपकप्तान भी बनाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.