T20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 से बाहर हुई ये टीम

Updated on 01-11-2022 07:04 PM

T20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 से बाहर होने वाली पहली टीम की पुष्टि हो गई है। अफगानिस्तान वह टीम है, जो टूर्नामेंट के सुपर 12 के चरण से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप 1 का हिस्सा थी, जो अपने चौथे मैच में श्रीलंका के हाथों करारी मात झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सुपर 12 के मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 

मंगलवार को ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद नबीं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना सकी। वहीं, श्रीलंका की टीम ने 145 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

बारिश ने बिगाड़ा अफगान का खेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बारिश ने अफगानिस्तान का खेल खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अफगानिस्तान की टीम को सुपर 12 में कुल 5 मैच खेलने थे, लेकिन टीम के दो मैच बारिश में धुल गए और दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई, क्योंकि अगला मैच जीतने के बाद भी टीम के 4 ही अंक होंगे। 

श्रीलंका की हालत मजबूत

श्रीलंका की बात करें तो ग्रुप 1 की अंकतालिका में ये टीम तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका ने अब तक खेले 4 मैचों में से 2 मुकाबले जीते हैं और दो ही मुकाबले गंवाए हैं। इस तरह टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं। अगर टीम अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराने में सफल होती है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस होंगे, लेकिन नेट रन रेट भी बेहतर रखना होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.