यह टीसीएस कोई कंपनी नहीं बल्कि टैक्स है, क्यों हो रही है इसकी चर्चा और किस पर लगता है यह टैक्स!

Updated on 19-05-2023 08:33 PM
नई दिल्ली: टीसीएस (TCS) का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने विदेश में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च पर 20 फीसदी टीसीएस लगाने का फैसला किया है। टीसीएस को लेकर लोगों के बीच में कनफ्यूजन है। दरअसल देश में टीसीएस नाम की एक कंपनी भी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी का नाम टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है। यह देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाद दूसरे सबसे बड़ी कंपनी है। लेकिन यहां हम जिस टीसीएस की बात कर रहे हैं उसका मतलब टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स होता है। यह एक तरह का टैक्स है। यह टैक्स कुछ खास प्रकार की वस्तुओं के सौदे पर लगता है। आजकल यह एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने विदेश में इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड (international credit card) से होने वाली खरीदारी पर 20 परसेंट टीसीएस लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से शुरू होगी।

सामान की कीमत लेते वक्त, उसमें टैक्स का पैसा भी जोड़कर ले लिया जाता है और सरकार के पास जमा कर दिया जाता है। TCS को खरीदार (purchaser) से वसूलने और सरकार के पास जमा करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होती है जो सामान बेचता है। यानी यह जिम्मेदारी Seller की होती है। कीमत मिलने के स्रोत से टैक्स वसूलने के कारण इसे Tax Collected at the Source यानी TCS कहा जाता है। इनकम टैक्स कानून की धारी 206C (1) के मुताबिक सिर्फ बिजनस उद्देश्य से कुछ विशेष वस्तुओं की बिक्री पर ही TCS काटने का नियम है। एक जुलाई से विदेशी टूर पैकेज एवं लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश भेजे गए पैसे पर 20 फीसदी टीसीएस लगेगा।


पांच लाख की खरीदारी, छह लाख का बिल

अगर आप विदेश दौरे पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये का भुगतान करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड का बिल छह लाख रुपये का होगा। क्रेडिट कार्ड कंपनी आपसे 20 फीसदी एक्स्ट्रा वसूल करेगी और इसे टीसीएस के रूप में सरकार के पास जमा कराएगी। विदेश में क्रेडिट कार्ड के जरिए हर तरह के ट्रांजैक्शन पर टीसीएस लगेगा। अगर आप विदेशी वेबसाइट्स से खरीदारी करते हैं और यह सामान भारत में डिलीवर कराना चाहते हैं तो इस पर आपको टीसीएस देना होगा। अगर आप नॉन इंडिया गेटवेज के जरिए किसी एप या सर्विस के सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करते हैं तो आपको टीसीएस देना होगा। आप रिटर्न भरते समय इसका क्लेम कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.