वसीम अकरम की यह बात पीसीबी को चुभ जाएगी, विश्व कप के शेड्यूल पर कम नहीं हो रहे नखरे

Updated on 30-06-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के शेड्यूल पर नखरा दिखा रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने लताड़ लगाई है। वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है और पीसीबी शेड्यूल के मुताबिक तय किए गए कुछ वेन्यू पर नहीं खेलना चाहता है। ऐसे में वसीम अकरम ने अब एक ऐसी बात कह दी है जिससे पीसीबी को मिर्ची लग जाएगी।

वसीम अकरम ने अपने एक बयान में कहा, 'मैं अहंकार में विश्वास रखता हूं। ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि आपके पास अहंकार है तो जो हो रहा है वह गलत है तो उसके खिलाफ बोलिए। अगर ऐसा नहीं लगता है तो आगे बढ़िए। हमेशा खुद के लिए एक प्लान तैयार करें और सोचें की हमने जो किया उस पर टिक सकते या नहीं हैं। क्या हम प्लान को पूरा कर सकेंगे? अगर ऐसा नहीं है तो आवाज भी मत उठाइए।'
उन्होंने कहा, 'इससे आपका ही मजाक बनेगा। हम सभी अपने देश से प्यार करते हैं और जरूरत पड़ने पर उसके साथ खड़े होंगे। हर देश के साथ ऐसा ही है। अंत में यह एक खेल है। सरकारें आपस में बात करेंगी या नहीं, यह उनकी दिक्कत है।'

वेन्यू को लेकर अकरम ने कहा, 'पाकिस्तानी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने से कोई दिक्कत नहीं है। पाकिस्तानी टीम को जहां भी खेलने के लिए कहा जाएगा वह खेलेगी। हम वेन्यू को लेकर बिना मतलब के अपनी टीम पर दबाव डालने का काम कर रहे हैं।'

क्या है पूरा मामला

दरअसल आईसीसी के द्वारा जब विश्व कप 2023 के शेड्यूल को जारी किया तो एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की जगह को लेकर आपत्ति जताई है ऐसी बात सामने आई। पाकिस्तानी टीम 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु में जबकि 23 अक्टूबर को चेन्नई में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। ये दोनों ही पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है।

ऐसे में पीसीबी चाहती है कि इन दोनों वेन्यू को बदला जाए। इसी को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स पीसीबी की जमकर लताड़ लगा रहे हैं। वसीम अकरम के अलावा बासित अली और कामरान अकमल भी इस मुद्दे पर पीसीबी की निंदा कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.