7 रुपये से 7000 के पार पहुंचा यह शेयर

Updated on 05-09-2022 06:25 PM

बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक कुछ ही साल में करोड़पति बन गए हैं। बजाज ग्रुप की यह कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) है। बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले कुछ साल में 7 रुपये से बढ़कर 7000 के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8043.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5235.60 रुपये है।

  बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बनाए 10 करोड़ से ज्यादा
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 12 दिसंबर 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6.99 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 15 साल से कम में निवेशकों को 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 12 दिसंबर 2008 को बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 10.3 करोड़ रुपये होता।

 10 साल में 103 रुपये से 7000 के पार पहुंचे शेयर
बजाज फाइनेंस के शेयरों ने पिछले 10 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2012 को बीएसई में 102.29 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 70.62 लाख रुपये होता। पिछले 5 साल में बजाज फाइनेंस के शेयरों ने करीब 282 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.