बोनस शेयर मिलने के बाद टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 655 गुना बढ़ गया

Updated on 24-09-2022 06:05 PM
कोविड-19 की पहली लहर के बाद से  टाटा ग्रुप (Tata group) का एक शेयर लगतार ऊपर की ओर रहा है। यह शेयर टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) का है। कोविड के बाद टाटा एलेक्सी के शेयर की कीमत लगभग 640 से बढ़कर 8,840 रुपये प्रति स्तर (अप्रैल 2020 से अब तक) हो गई है। करीब ढाई सालों  में इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को लगभग 1300 प्रतिशत का रिटर्न (Stock Return) दिया है। 
Long term में भी जबरदस्त रिटर्न
इस आईटी स्टॉक (IT Stock) ने  लंबी अवधि में भी अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। सितंबर 1995 से अब तक, टाटा समूह का यह स्टॉक लगभग ₹13.50 से बढ़कर ₹8,840 प्रति स्तर हो गया है। यानी 27 सालों में 65,380 प्रतिशत का रिटर्न दिया  है। इसमें बोनस शेयर का भी बड़ा योगदान रहा है। इस मल्टीबैगर आईटी स्टॉक ने सितंबर 2017 में 1:1 बोनस शेयर दिया है जिससे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर की शेयरहोल्डिंग दोगुनी हो गई है।
टाटा एलेक्सी शेयर प्राइस हिस्ट्री
पिछले एक महीने में, यह मल्टीबैगर आईटी स्टॉक बेस बिल्डिंग फेज से गुजरा है और इस अवधि में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग ₹9,860 से ₹8,840 के स्तर पर फिसल गया है। पिछले छह महीनों में टाटा समूह का यह शेयर लगभग ₹7,600 से ₹8,840 प्रति शेयर स्तर तक बढ़ गया है। इस दौरान लगभग 16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। साल-दर-साल (YTD) समय में, यह आईटी शेयर लगभग ₹5,900 से बढ़कर ₹8,840 के स्तर पर पहुंच गया है। यानी  50 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
पिछले एक साल में, टाटा एलेक्सी के शेयर की कीमत लगभग ₹5,850 से ₹8,840 के स्तर तक बढ़ी है, जिससे इसके शेयरधारकों को लगभग 50 प्रतिशत रिटर्न मिला है। पिछले 5 सालों में Tata Elxsi  के शेयर लगभग ₹815 से ₹8,840 के स्तर तक बढ़ गए हैं, इस समय में लगभग 1,000 प्रतिशत का रिटर्न दर्ज किया है। इसी तरह, पिछले 27 सालों  यह मल्टीबैगर आईटी स्टॉक लगभग ₹13.50 के स्तर से बढ़कर ₹8,840 प्रति स्तर हो गया है, जिससे शेयरधारकों के पैसे में लगभग 655 गुना वृद्धि हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.