रतन टाटा के इस शेयर को लग गई नजर! 291 से टूटकर 75 पर आया, अब आई ये अच्छी खबर

Updated on 05-07-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कभी निवेशकों को मालामाल बनाने वाले टाटा ग्रुप की एक कंपनी के स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है। कभी 291 रुपये पर कारोबार करने वाला ये शेयर टूटकर अभी 75 रुपये पर आ गया है। यह शेयर टाटा ग्रुप (Ratan Tata) की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड (Tata Teleservices Ltd) यानी टीटीएमएल (TTML) का है। कभी निवेशकों को मालामाल करने वाला ये स्टॉक अपने 52 वीक के हाई 149.95 रुपये से करीब 50 फीसदी टूट चुका है। इस शेयर का 52 सप्ताह का लो लेवल 49.80 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, टीटीएमएल के शेयर पिछले एक साल से लगातार नुकसान में हैं। पिछले एक साल में यह शेयर 38 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। टाटा ग्रुप का ये शेयर 11 जनवरी 2022 को अपने अब तक के उच्चतम स्तर 291.05 रुपये पर पहुंच गया है। अभी यह शेयर अपने हाई लेवल से 74 फीसदी नीचे है।

निवेशकों को जगी उम्मीद

टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर में अब दोबारा तेजी आने से निवेशकों को उम्मीद जगी है। इस शेयर में दोबारा खरीदारी देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 17 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। इसके पहले यह शेयर गिरावट में रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी शेयर को किस समय खरीदा और बेचा जाए इसी से उसका मुनाफा तय होता है। बाजार में निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहाकार से बात करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या करती है कंपनी

बता दें कि टाटा ग्रुप की टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। यह कंपनी डेटा और वॉइस सर्विसेज देती है। टीटीएमएल का रेवेन्यु मार्च तिमाही में करीब 280 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का नेट लॉस 277 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.