आशीष कचौलिया के इस स्टॉक ने 1 लाख का बनाया 12.50 लाख रुपये

Updated on 04-10-2022 05:52 PM

शेयर मार्केट में कई बार यह देखने को मिलता है कि कई कंपनियों के शेयर शार्ट टर्म के बजाए लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न दिए हैं। IOL Chemicals and Pharmaceuticals लिमिटेड उन्हीं कंपनियों के शेयरों में से एक है। कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को मालामाल बना दिया है। बता दें, इस कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया ने भी दांव लगाया है। आइए जानते हैं कंपनी के शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन - 

क्या है IOL Chemicals and Pharmaceuticals के शेयरों का इतिहास 

बीते एक महीने के दौरान आशीष कचौलिया का यह स्टॉक 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। 6 महीने पहले जिसने इस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया होगा उसका अबतक 15 प्रतिशत पैसा डूब गया होगा। वहीं, साल 2022 में अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत 585 रुपये थी जोकि अब घटकर 362 रुपये के लेवल पर आ गई है। यानी इस एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। भले इस स्टॉक का प्रदर्शन बीते एक साल के दौरान खराब रहा हो लेकिन 5 साल पहले जिसने कंपनी पर दांव खेला होगा वह मालामाल हो गया होगा। कंपनी के शेयरों में बीते 5 साल के दौरान 650 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 10 सालों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1150 प्रतिशत की उछाल आई है। 

1 लाख के निवेश पर कितना मिला रिटर्न? 

जिसने इस कंपनी पर 1 महीने 1 लाख रुपये का दांव खेला होगा उसका अमाउंट घटकर 98,500 रुपये हो गया होगा। 6 महीने पहले लगाया गया एक लाख रुपया घटकर 85,000 रुपये हो गया होगा। लेकिन जिस किसी निवेशक ने 5 साल पहले कंपनी के शेयरों पर भरोसा जताकर एक लाख का दांव खेला होगा उसका रिटर्न अब 7.50 लाख रुपये हो गया होगा। ठीक इसी तरह जिसने 10 साल पहले इस कंपनी पर दांव लगाया होगा उसके 1 लाख रुपये पर रिटर्न 12.50 लाख रुपये हो गया होगा। बता दें, आशीष कचौलिया के पास कंपनी के 1.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.