अडानी ग्रुप का यह स्टॉक बना रॉकेट कल कंपनी ने की थी बड़ी खरीदारी

Updated on 11-10-2022 06:12 PM
सोमवार को अडानी समूह (Adani Green Energy) को लेकर खबर एक खबर आई। जिसका असर आज यानी मंगलवार को अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Stock) के शेयरों में देखने को मिला है। जहां एक तरफ लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार का बुरा हाल है। तो वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सुबह 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 2,186 रुपये के लेवल पर ओपन हुए और देखते ही देखते कंपनी के शेयर 2,200 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, अडानी ग्रीन एनर्जी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 3050 रुपये है। 

अब अडानी समूह ने क्या खरीदा है? 

आइनॉक्स विंड (Inox Wind) की यूनिट आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services Limited) ने तीन स्पेशल यूनिट्स (SPV) में अपनी समूची इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को बेच दी है। आइनॉक्स विंड ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि अपनी सब्सडियरी यूनिट आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (IGESL) के जरिये विंड वन रिनर्जी लिमिटेड विंड थ्री रिनर्जी लि. और विंड फाइव रिनर्जी लि. में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ग्रीन एनर्जी को बेच दी है। 

सूचना में कहा गया है कि इन विशेष इकाइयों ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एसईसीआई-1) के पहले चरण के तहत गुजरात के दयापार में हासिल 250 मेगावॉट की परियोजना में से 50-50 मेगावॉट को चालू किया है। आईजीईएसएल इन परियोजनाओं के लिए दीर्घावधि की परिचालन और रखरखाव सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.