दुबई में बड़ी डील हाथ लगते ही 20% उछल गया यह स्टॉक, क्या आपके पास है

Updated on 29-08-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आज तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स में 0.08% और निफ्टी में 0.12% तेजी आई है। इस बढ़त के बीच गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। कंपनी का शेयर 20% से ज्यादा चढ़कर 736.60 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। साथ ही इसका वॉल्यूम भी 7.36 गुना बढ़ गया। कंपनी के शेयरों में इस तेजी की मुख्य वजह दुबई स्थित अतराको समूह के अधिग्रहण की घोषणा है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के माध्यम से अतराको समूह का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। अतराको एपेरल बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। अमेरिका और यूरोप में इसकी मजबूत मौजूदगी है।

इस सौदे की अनुमानित कीमत 5.5 करोड़ डॉलर है, जिसे कर्ज और आंतरिक संसाधनों के कंबिनेशन से फाइनेंस किया जाएगा। यह सौदा शेयरों और परिसंपत्तियों में हुआ है और इसे रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस सौदे को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। अतराको समूह विभिन्न प्रकार के उत्पादों में एक्सपर्ट है। इनमें विभिन्न एज ग्रुप्स के लिए शॉर्ट्स, पैंट, शर्ट, टी-शर्ट, ब्लाउज और ड्रेस शामिल हैं। वित्तीय रूप से, अतराको समूह ने वर्ष 2022 में लगभग 107 मिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त किया और 7.2 मिलियन डॉलर का लाभ कमाया। कंपनी के केन्या, इथियोपिया और यूएई में कई स्थानों पर 13,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

गोकलदास एक्सपोर्ट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर शिवरामाकृष्णन गणपति ने कहा कि हम अतराको की शानदार लीडरशिप टीम, उनके कर्मचारियों और ग्लोबल कस्टमर्स का अपने यहां स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम लगातार स्ट्रैटजिक लोकेशंस पर अपनी प्रॉडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने में विश्वास करते हैं ताकि कमस्टमर्स की बेहतर प्रॉडक्ट्स दिए जा सकें। अतराको का एक्विजिशन इस दिशा में एक अहम कदम है क्योंकि यह हमारे लिए स्ट्रैटजिकली अहम है और इसके पास अच्छा कस्टमर बेस है। कंपनी ऑपरेशनली स्ट्रॉन्ग है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह अपने क्षेत्र में माहिर है।

उन्होंने कहा कि इस एक्विजिशन से हमारी पहुंच मैन्यूफैक्चरिंग के लिए लो-कॉस्ट ड्यूटी-फ्री लोकेशंस तक हो जाएगी। मिलकर हम एक अपने ग्लोबल कस्टमर्स के लिए ज्यादा व्यापक विकलप दे सकते हैं। हम 13,000 से अधिक नए सदस्यों का जीईएल फैमिली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों की एक विस्तृत रेंज का डिजाइन, निर्माण और मार्केटिंग काम करती है। यह कंपनी कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांडों और रिटेलरों की कपड़ों की डाइवर्स जरूरतों को पूरा करती है। इस शेयर ने मल्टीबैगर का दर्जा हासिल कर लिया है। पिछले एक साल में इसने 107% से अधिक का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पिछले तीन साल में यह शेयर 1176% से अधिक चढ़ा है। इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.