1135 करोड़ रुपये का ऑर्डर हाथ आते ही 19 परसेंट उछल गया यह शेयर, क्या आपके पास है?

Updated on 19-06-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: हेवी इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्किपर (Skipper) आज मार्केट खुलते ही करीब 19 परसेंट उछलकर 172.70 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई (BSE) पर यह इसका 52 हफ्ते का टॉप है। कंपनी को घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट से 1,135 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस घोषणा के साथ ही कंपनी का शेयर रॉकेट बन गया। इससे पहले इसका 52 हफ्ते का हाई 148.85 रुपये था जो इसने 30 दिसंबर, 2022 को छुआ था। शेयर में उछाल के साथ ही इसका एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम भी आज तीन गुना उछल गया। एनएसई और बीएसई पर 40 लाख शेयरों की खरीद फरोख्त हो चुकी है। स्किपर पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर्स बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल है। साथ ही यह टेलिकॉम और रेलवे स्ट्रक्चर भी बनाती है।


कंपनी स्किपर ब्रांड नाम से प्रीमियम क्वालिटी के पॉलीमर पाइप्स और फिटिंग्स भी बनाती है। इनका इस्तेमालB खेती के साथ-साथ प्लंबिंग सेक्टर्स में भी होता है। कंपनी ने एक रिलीज में बताया कि उसे देसी-विदेशी कंपनियों से 1135 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इनमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की नई ट्रांसमिशन लाइनों का डिजाइन, सप्लाई और कंसट्रक्शन शामिल है। साथ ही लेटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका रीजन के लिए टावर और पोल का एक्सपोर्ट शामिल है। 31 मार्च, 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक पोजीशन 4551 करोड़ रुपये की थी। इसमें 20 परसेंट एक्सपोर्ट ऑर्डर था।

स्ट्रॉन्ग ऑर्डर बुक

कंपनी का कहना है कि उसके पास 6,600 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल और 3,520 करोड़ रुपये के डोमेस्टिक ऑर्डर पाइपलाइन में हैं। कंपनी ने स्ट्रॉन्ग रेवेन्यू का अनुमान जताया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने अगले तीन साल में सालाना 25 परसेंट के ग्रोथ की उम्मीद जताई है। इसे देखते हुए कंपनी ने अगले फाइनेंशियल ईयर में अपने लिए और ज्यादा टारगेट सेट किया है। 12.15 बजे कंपनी का शेयर 18.20 फीसदी की तेजी के साथ 170.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.