तूफानी तेजी से भाग रहा यह शेयर, एक्सपर्ट्स बोले - खरीद लो, जा सकता है 740 रुपये के पार

Updated on 19-06-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में सही स्टॉक को चुनना सबसे मुश्किल काम होता है। अगर सही शेयर में निवेश कर दिया जाए तो बंपर रिटर्न मिलना तय है। ऐसे कई शेयर हैं जिन्होंने इस साल निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स ने कई शेयरों में बंपर उछाल के संकेत दिए हैं। अगर आप शेयर बाजार में बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं। ऐसा ही एक शेयर जिंदल स्टील एंड पॉवर (Jindal Steel And Power) का है। इस शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर में आज भी 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।

यह शेयर सुबह 573.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने से शेयर में तेजी बनी हुई है। एक्सपर्ट्स ने इस शेयर को बाय की रेटिंग दी है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

740 रुपये पर जा सकता है शेयर

जिंदल स्टील एंड पावर पर एक्सपर्ट्स ने भरोसा जताया है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, शेयर में आने वाले वर्षों में बंपर रिटर्न मिल सकता है। एक्सपर्ट्स ने इसके शेयरों को बाय की रेटिंग दी है। उनके मुताबिक, इस शेयर में 740 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है। यह तकनीकी चार्ट पर भी मजबूत नजर आ रहा है। सुबह 9:15 बजे, बीएसई पर स्टॉक 5.8 प्रतिशत बढ़कर 576.55 रुपये पर खुला है। अगले तीन वर्षों में इस शेयर में 100 फीसदी रिटर्न देखने को मिल सकते हैं।

निवेशकों का दे रहा बंपर रिटर्न


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगले 3 और 5 वर्षों में EBITDA में 19 प्रतिशत और 17 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है। वहीं अगले 3 और 5 वर्षों में EPS में 33 प्रतिशत और 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिंदल स्टील एंड पावर की चल रही विस्तार परियोजनाओं से उसका मुनाफा बढ़ेगा। इससे करीब 4,000 रुपये प्रति टन का मार्जिन बढ़ जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.