मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में दिया 380 फीसदी का बंपर रिटर्न, आगे भी तेजी के संकेत

Updated on 20-06-2023 07:54 PM
मुंबई: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार सुबह गिरावट के साथ खुला है। बाजार में भले ही कमजोरी हो, लेकिन कई शेयरों में आज बंपर उछाल देखा जा रहा है। निवेशकों को कई शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) का है। इस शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस शेयर ने बीते वर्ष निवेशकों को 380% से ज्यादा का रिटर्न दिया था।

20 जून, 2023 को, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के शेयरों में 9.24% का इजाफा देखा जा रहा है। यह बीएसई पर 52-सप्ताह के हाई लेवल 415.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर इंट्रा डे हाई और लो क्रमशः 417.90 रुपये प्रति शेयर और 375.50 रुपये प्रति शेयर है।

साल 1943 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी। यह भारत का पहला बड़े पैमाने का उर्वरक संयंत्र है। कंपनी केरल के कोच्चि में स्थित है। कंपनी उर्वरक और कैप्रोलैक्टम प्रोडक्ट बनाती और बेचती है।

Q4FY23 के लिए फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड का कुल राजस्व 1,249 करोड़ रुपये है। इसमें पिछले साल की समान तिमाही से YoY आधार पर 26.22% की गिरावट है। इसी तरह ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही से 38.04% गिरकर 184 करोड़ रुपये हो गया है। PAT (कर के बाद लाभ) भी मार्च 2022 तिमाही से 26.87% की गिरावट के साथ 166 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2023 के लिए, कंपनी का कुल राजस्व FY22 से YoY आधार पर 40.06% बढ़कर 4,425 करोड़ रुपये हो गया है।पिछले वर्ष की तुलना में 755 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26.67% बढ़ा है। नेट गेन FY22 से 73.65% बढ़कर 613 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले तीन वर्षों में स्टॉक में 840% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.