तीन साल में 35 रुपये को 321 बना चुका है यह शेयर, अब आया सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका

Updated on 24-06-2023 09:40 PM
नई दिल्ली: ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज (Greenpanel Industries) के शेयरों ने पिछले तीन साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। इस दौरान इसने करीब 845 परसेंट का रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 78.47 फीसदी तेजी आई है। 22 जून, 2020 को इसकी कीमत 35.2 रुपये थी जबकि 23 जून, 2023 को यह 321.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले तीन दिन में इसकी कीमत में करीब छह फीसदी गिरावट आई है। यानी निवेशकों के पास सस्ते में यह शेयर खरीदने का मौका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 522.45 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 255 रुपये है। इस साल इस शेयर की कीमत में 26 परसेंट गिरावट आई है। एनालिस्ट्स ने 449 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ निवेशकों को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज को पहले Green Panelmax के नाम से जाना जाता था। यह भारत और एशिया में मीडियम डेनसिटी फायरबोर्ड (एमडीएफ) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। वूडपैनल इंडस्ट्री के इस शेयर का मार्केट कैप करीब 3922.85 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर 50 दिन और 100 दिन के एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है जबकि पांच दिन, 20 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से कम है। यस सिक्योरिटीज ने इस शेयर की बाय रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 449 रुपये रखा है। इसी तरह Systematix Institutional Equities ने ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 439 रुपये का टारगेट दिया है।

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

इस कंपनी में सात प्रमोटर्स की 53.10 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि 46.90 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 68.9 करोड़ रुपये रहा था जो मार्च 2022 तिमाही में 80.6 करोड़ रुपये था। पूरे साल की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का प्रॉफिट 256.5 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 240.5 करोड़ रुपये था। इसी तरह कंपनी की सेल्स बढ़कर 1802.2 करोड़ रुपये पहुंच गई जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में 1634 करोड़ रुपये रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.