एक साल में 180% से ज्यादा चढ़ चुका है यह शेयर, जानिए क्या करती है यह कंपनी
Updated on
11-04-2023 10:11 PM
नई दिल्ली: पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Power Mech Projects Limited) का शेयर पिछले साल आठ अप्रैल को 872.80 रुपये पर था जो 10 अप्रैल 2023 को 2471.60 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक साल के होल्डिंग पीरियड में इस शेयर ने 183 फीसदी रिटर्न दिया है। यह कंपनी एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (S&P BSE SmallCap Index) का हिस्सा है। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में अपने इनवेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपके इनवेस्टमेंट की वैल्यू 2.83 लाख रुपये पहुंच जाती। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 40.75% बढ़कर 645.91 करोड़ रुपये से 909.11 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट भी 61.88 फीसदी की बढ़त के साथ 52.24 करोड़ रुपये रहा। कंपनी अभी 20.6 गुना टीटीएम पीई के साथ ट्रेड कर रही है जबकि इंडस्ट्री का पीई 20.2 गुना है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी का आरओसीई 17.8 फीसदी और आरओई 14.4 फीसदी रहा। यह कंपनी ग्रुप बी स्टॉक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 3,708 करोड़ रुपये है।
आज यह स्टॉक 2495.75 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2503.15 रुपये के हाई और 2484 रुपये के लो लेवल पर पहुंची। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2548.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 810.95 रुपये है। पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसे बॉयलर्स, टरबाइंस और जेनरेटर्स के इंस्टॉलैशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग में महारत हासिल है। साथ ही यह बैलेंस ऑफ प्लांट, सिविल वर्क्स और ऑपरेशन तथा मेनटेनेंस का भी काम करती है। कंपनी अल्ट्रा मेगा पावर, सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर, और सबक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।