एक साल में 230% चढ़ चुका है यह शेयर, अजय देवगन से है कनेक्शन, क्या आपके पास है?

Updated on 26-06-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड (Panorama Studios International Limited) के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही यह शेयर 4.94 परसेंट उछल गया। इस उछाल के साथ बीएसई पर यह 281.60 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। आगे भी इसमें तेजी आने की उम्मीद है। पैनोरमा स्टूडियोज एक फिल्म प्रॉडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है जिसकी स्थापना अजय देवगन के एक्सक्लूसिव मैनेजर कुमार मंगत पाठक ने 1980 में की थी। यह भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऑपरेट करती है। खासकर मीडिया एंटरटेनमेंट और कंटेंट के डेवलपमेंट और डिस्ट्रिब्यूशन में इसका काम है।


Q4FY23 में कंपनी का प्रदर्शन (कंसोलिडेटेड)

-फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 979.59% उछलकर 58.73 करोड़ रुपये पहुंच गया।


-इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 216.05 परसेंट की तेजी के साथ 9.45 करोड़ रुपये रहा।
-फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 132.62% उछलकर 4.35 करोड़ रुपये पहुंच गया।

FY23 में कंपनी का प्रदर्शन (कंसोलिडेटेड)

-कंपनी की कुल सेल्स पिछले साल के मुकाबले 346.98% उछलकर 371 करोड़ रुपये पहुंच गई।
-कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1225 परसेंट की तेजी के साथ 53 करोड़ रुपये रहा।
-फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का प्रॉफिट बेफोर टैक्स 4800% उछलकर 49 करोड़ रुपये रहा।
-इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 3400% उछलकर 35 करोड़ पहुंच गया।


इस कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी में शानदार ट्रैक रेकॉर्ड रहा है। पिछले तीन साल में इसका आरओई 40.9 परसेंट रहा। पिछले तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की होल्डिंग 1.06 परसेंट पहुंच गई। कंपनी की फाइनेंशियल परफॉरमेंस दिखाती है कि इसमें अपार संभावनाएं हैं। इससे कंपनी में निवेशकों का भरोसा दिखता है। कंपनी ने अपनी शानदार रणनीति के साथ टारगेट्स को अचीव किया है। इस स्टॉक में निवेशकों ने गजब की दिलचस्पी दिखाई है और पिछले एक साल में इसने 230 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। निवेशकों को इस माइक्रो-कैप मल्टीबैगर फिल्म प्रॉडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एक्जिबिशन कंपनी के शेयर पर नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.