आनंद महिंद्रा का नाम जुड़ते ही रॉकेट बना यह शेयर, एक साल में चढ़ चुका है 165%

Updated on 27-07-2023 02:01 PM
नई दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी ने आज तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। सेंसेक्स में 0.38% और निफ्टी में 0.42% तेजी आई है। फेवरेबल मार्केट सेंटिमेंट्स के बीच आरबीएल बैंक लिमिटेड (RBL Bank Limited) के शेयरों में 3.18 फीसदी तेजी आई है। बीएसई पर यह शेयर 251.20 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का टॉप है। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट कैप भी 14,620.62 करोड़ रुपये पहुंच गया। आरबीएल ने एक बैंकिंग इंस्टीट्यूशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। बैंक ने होलसेल बैंकिंग, रिटेल बैंकिंग, ट्रेजरी ऑपरेशंस और बैंकिंग से जुड़े दूसरे प्रोग्राम्स में अपना बिजनस फैलाया है। 22 जुलाई 2023 को कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इसकी डिटेल इस प्रकार है...

सालाना आधार पर तुलना

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में आरबीएल बैंक के रेवेन्यू में काफी तेजी आई। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में यह 28.29 परसेंट की तेजी आई और यह 2,680 करोड़ रुपये रहा। लेकिन इस दौरान कंपनी को 304 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल बैंक को 337 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी के ऑपरेशंस बेहतर रहा और उसके प्रॉफिट बेफोर टैक्स 381 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह जून 2022 की तिमाही की तुलना में 38.03 परसेंट बेहतर है। इतना ही नहीं बैंक के नेट प्रॉफिट में इस दौरान पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 43.28 फीसदी की तेजी रही। बैंक का नेट प्रॉफिट 288 करोड़ रुपये पहुंच गया।

फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही का रिजल्ट बैंक की सफल स्ट्रैटजी, इम्प्रूव्ड एफिशियंसी और इम्प्रेसिव रेवेन्यू ग्रोथ दिखाता है। साथ ही इस दौरान बैंक में एफआईआई और एफपीआई की होल्डिंग्स 24.66 परसेंट से बढ़कर 28.77 परसेंट बढ़ गई है। इन्वेस्टर्स की संख्या भी 207 से बढ़कर 209 हो गई। इस स्टॉक में भारी बाइंग एक्टिविटी दिख रही है और एक साल में इसमें 165 परसेंट से अधिक तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.