104 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना यह शेयर, 12% से अधिक छलांग के साथ 52 हफ्ते के टॉप पर

Updated on 23-08-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) देश में कंडोम, वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और आईवीडी किट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में इसकी जबरदस्त मौजूदगी है। कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि यह भी है कि यह मेल और फीमेल कंडोम्स के लिए डब्ल्यूएचओ/यूएनएफपीए प्री-क्वालिफिकेशन हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। कंपनी का बिजनस 90 से अधिक देशों में फैला है और इसका 90 परसेंट रेवेन्यू इंटरनेशनल वेंचर्स से आता है। कंपनी को इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक लंबा अनुभव है। जुलाई, 2023 तक कंपनी के पास 104 करोड़ रुपये का ऑर्डर था जो कंपनी की मार्केट स्ट्रेंथ को दिखाता है। कंपनी के पास मेल कंडोम की एक बड़ी रेंज है जिसका 105 देशों को एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी लगातार अपनी प्रॉडक्शन कॉस्ट को स्ट्रीमलाइन कर रहा है। खासकर कच्चे माल में कंपनी लगातार लागत कम करने पर काम कर रही है। यह एफिशियंसी और ग्रोथ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

कंपनी ने हाल ही में फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी की बिक्री नौ फीसदी की तेजी के साथ 33.68 करोड़ रुपये रही जबकि एबिटा 68 परसेंट की गिरावट के साथ 1.82 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट 53 परसेंट की गिरावट के साथ 2.16 करोड़ रुपये रह गया। पिछले एक साल में कंपनी ने 66 परसेंट रिटर्न दिया है जबकि पिछले तीन साल में इसके शेयरों में 55 परसेंट से अधिक तेजी आई है। साथ ही कंपनी का आरओसीई 26.6 परसेंट और आरओई 20.4 परसेंट है। इतना ही नहीं कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेश्यो 25.5 परसेंट पर बना हुआ है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 12 परसेंट से अधिक तेजी आई और यह 367.45 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। साथ ही कंपनी के वॉल्यूम में भी 2.96 गुना से ज्यादा तेजी आई है। निवेशकों को आने वाले दिनों में इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.