गिरते बाजार में 10% उछल गया यह छुटकू शेयर, 20 रुपये से कम है कीमत

Updated on 09-10-2023 04:29 PM
नई दिल्ली: पीवीपी वेंचर्स (PVP Ventures) शहरों के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी है। साथ ही कंपनी ने रियल एस्टेट समेत कई सेगमेंट्स में निवेश किया है। कंपनी के पास चेन्नई के पेरंबूर में 70 एकड़ जमीन है जिस पर दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी चल रही है। सात साल में इससे कंपनी को करीब 1,500 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में भी कंपनी की पीवीपी सिनेमाज (PVP Cinemas) के नाम से मौजूदगी है। साथ ही स्पेशल सिचुएशंस (Special Situations) के जरिए कंपनी का फोकस अधिग्रहण के मौकों की पहचान पर है। कंपनी ने हाल ही में अपने Q1FY24 के नतीजे घोषित किए हैं जिसमें कंपनी की बिक्री में 99.7% की गिरावट आई है और यह 0.45 करोड़ रुपये रह गई है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 160 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 102% घटकर 2.81 करोड़ रुपये रह गया है जो पिछले साल समान तिमाही में 143.69 करोड़ रुपये था। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 101 परसेंट की गिरावट के साथ 3.96 करोड़ रुपये रह गया है जो पिछले साल समान तिमाही में 267.81 करोड़ रुपये था। हालांकि यह ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी के फाइनेंशियल ईयर 2023 की पहली तिमाही में एक जमीन की बिक्री के कारण कंपनी का रेवेन्यू उछला था।

हालांकि कंपनी पिछले तीन वर्षों में अपनी बिक्री में 59% (CAGR) और शुद्ध लाभ में 45% (CAGR) की वृद्धि करने में सफल रही है। कंपनी ने पिछले एक वर्ष में 60% और पिछले 5 वर्षों में 271% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी का ROCE 61.2% और ROE 127% है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में 10% की तेजी आई और यह 14.13 रुपये की अपनी ऊपरी सर्किट सीमा तक पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ ही इस शेयर के वॉल्यूम में 1.83 गुना से अधिक तेजी देखने को मिली। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.