रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया टाटा ग्रुप का ये शेयर, बाजार खुलते ही 18% उछला, झुनझुनवाला की भी है हिस्सेदारी

Updated on 26-07-2023 04:01 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स यानी डीवीआर (DVR) को कैंसल करने का फैसला किया है। कंपनी ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह बात कही। इससे आज बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स डीवीएआर का शेयर बीएसई पर 18 परसेंट की छलांग लगाते हुए 440 रुपये पर पहुंच गया। यह इस ऑल टाइम हाई लेवल है। इससे पहले इसका ऑल टाइम हाई 387 रुपये था। यह शेयर 12 सितंबर, 2014 को इस स्तर पर पहुंचा था। टाटा मोटर्स डीवीआर के ज्यादातर शेयर पब्लिक के पास ही हैं लेकिन कुछ मार्की इन्वेस्टर्स ने भी इनमें निवेश किया है।

सुबह 11.30 बजे यह 13.82 फीसदी की तेजी के साथ 424.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी चार गुना से अधिक तेजी आई है। टाटा मोटर्स के बोर्ड ने 10 डीवीआर शेयरों के बदले सात ऑर्डिनरी शेयर जारी करने की योजना को मंजूरी दी है। इससे छह महीने पहले कंपनी ने अपने अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स को डीलिस्ट कर दिया था। कंपनी का कहना है कि कैपिटल स्ट्रक्चर को सरल बनाने के लिए यह फैसला किया गया है। टाटा मोटर्स ने 15 साल पहले डीवीआर जारी किए थे। दिलचस्प बात है कि टाटा मोटर्स एकमात्र बड़ी लिस्टेड कंपनी है जिसके पास इस तरह का इंस्ट्रूमेंट है।

झुनझुनवाला की हिस्सेदारी

जिन निवेशकों के पास डीवीआर शेयर होते हैं उनके वोटिंग और डिविडेंड राइट्स ऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स की तुलना में अलग होते हैं। उनके पास ऑर्डिनरी शेयरों के मुकाबले 10 परसेंट वोटिंग राइट्स होते हैं लेकिन उन्हें पांच परसेंट ज्यादा डिविंडेड मिलता है। टाटा मोटर्स डीवीआर की कीमत ऑर्डिनरी शेयरों के मुकाबले आधी है और इससे निवेशकों के पास इसे खरीदने का अच्छा मौका होता है। टाटा मोटर्स का ऑर्डिनरी शेयर 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 645.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला (Rekha Rakesh Jhunjhunwala) के पास भी टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.92% हिस्सेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.