मुकेश अंबानी के इस शेयर में आ सकता है 40 फीसदी का बंपर उछाल, एक्सपर्ट बोले-खरीद लो

Updated on 28-03-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में आने वाले समय में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी का शेयर रॉकेट बन सकता है। दरअसल ब्रोकरेज हाउस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (Reliance Industries) के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस (Reliance Industries) के शेयरों में 40 फीसदी तक का बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुनाफा कूटने के लिए निवेशक इस शेयर (Reliance Industries) को अपने पोर्टफोलियो में एड कर सकते हैं। यह शेयर अभी 20 फीसदी तक सस्ता चल रहा है। रिलायंस के शेयरों में हाल ही में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अभी अपने उच्चतम स्तर 2856.15 रुपये के लेवल से नीचे आकर ट्रेड कर रहे हैं। आप बाजार में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें।

2900 के पार जा सकता है शेयर का भाव


बता दें कि सीएलएसए, जेपी मॉर्गन, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और जेफ़रीज़ सहित ब्रोकरेज हाउस ने पिछले कुछ दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी 'खरीद' की रेटिंग को दोहराया है। हाल ही में आई गिरावट की वजह से शेयर की कीमतें अभी सस्ती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक रेंज पर उनका टार्गेट प्राइज ₹2,900 और ₹3,100 के बीच है। अगर देखें तो बीते सोमवार को बंद शेयर के भाव से यह करीब 40 फीसदी ज्यादा है। सोमवार को रिलायंस के शेयर 1.6% की बढ़त के साथ 2,238.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

इस वजह से शेयर में आई गिरावट


कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, आरआईएल का हालिया खराब प्रदर्शन हैरान करने वाला रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टेलीकॉम स्पेस में टैरिफ बढ़ोतरी में देरी हुई है। लेकिन इससे मार्केट शेयर में तेजी आ सकती है। रिलायंस टैरिफ बढ़ोतरी में देरी हुई है, लेकिन इससे मार्केट शेयर में तेजी आ सकती है। यह रिलायंस जियो के लिए अच्छा हो सकता है। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने पिछले हफ्ते एक साल में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विदेशी निवेशकों द्वारा जारी बिकवाली की वजह से स्टॉक दबाव में है। यह 2023 में अब तक 12% से ज्यादा नीचे है।

RIL के शेयरों में आई तेजी


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। सुबह यह शेयर 2,245 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसने 2,252.60 रुपये के अपने उच्च स्तर को भी छुआ। सुबह 10 बजे के करीब यह शेयर करीब 5 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 2242 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते सोमवार को भी इस शेयर में तेजी देखी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.