2 साल में 2.20 से बढ़कर 11.30 पर पहुंचा यह शेयर, अब कंपनी ला रही नए प्रोडक्ट्स

Updated on 15-07-2023 02:16 PM
नई दिल्ली : शेयर मार्केट (Share Market) में आप कितने रिटर्न की उम्मीद करते हैं। 20%, 40% या 50%? अगर आपकी किस्मत अच्छी है, तो कुछ ही वक्त में यहां आपका पैसा डबल भी हो सकता है। इसके अलावा आपका शेयर आपको मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) भी दे सकता है। आज हम ऐसे ही एक शेयर की बात करेंगे, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हम बात कर रहे हैं पैकेज्ड फूड्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी मिष्ठान फूड्स के शेयर (Mishtann Foods share) की। यह उन स्मॉल कैप शेयरों में से एक है, जिन्होंने निवेशकों की पूंजी को कई गुना कर दिया। कोविड के बाद इस शेयर में काफी अच्छी रिकवरी आई है।

2 महीनों में ही 60 फीसदी रिटर्न

यह स्मॉल कैप शेयर सिर्फ 2 साल में 2.20 रुपये से बढ़कर 11.30 रुपये पर जा पहुंचा। इस तरह इस शेयर ने अपने लॉन्ग टर्म निवेशकों को 400 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। मई 2023 के आखिरी हफ्ते में 7.15 रुपये के साथ बॉटम आउट हुआ था। इसके बाद से इसमें बुल ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई पर मिष्ठान फूड्स का शेयर 0.09 फीसदी या 0.01 रुपये की गिरावट के साथ 11.11 रुपये पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि यह शेयर केवल 2 महीनों में ही 60 फीसदी बढ़ गया है।


क्या करती है कंपनी

मिष्ठान फूड्स बासमती चावल, दाल, मसाले और गेहूं के कारोबार से जुड़ी है। कंपनी मार्केट में कई नए प्रोडक्ट्स ला रही है। कंपनी रॉक साल्ट, क्रिस्टल साल्ट और आयोडाइज्ड साल्ट लाने की तैयारी कर रही है। मिष्ठान फूड्स अब नॉर्थ-ईस्ट मार्केट में भी उतरने की प्लानिंग कर रही है। मिष्ठान फूड्स की अहमदाबाद के पास राइस प्रोसेसिंग यूनिट भी है।

नोमुरा सिंगापुर ने बढ़ाई हिस्सेदारी

नोमुरा सिंगापुर की मिष्ठान फूड्स में हिस्सेदारी है। नोमुरा ने मिष्ठान फूड्स पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई भी है। नोमूरा सिंगापुर के पास मिष्ठान फूड्स के 1,28,25,854 के शेयर या 1.28 फीसदी हिस्सेदारी है। मिष्ठान फूड्स का शेयर 3 अगस्त 2018 को बीएसई पर 1.50 रुपये में मिल रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.