मोदी काल में 11,325% बढ़ा यह शेयर, छह रुपये से 731.25 रुपये पहुंच गया भाव

Updated on 25-05-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में 44 शेयरों ने 1,000 परसेंट से अधिक रिटर्न दिया है। ये शेयर निफ्टी500 इंडेक्स का हिस्सा हैं। इनमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) भी शामिल हैं। बजाज फाइनेंस ने पिछले नौ साल में 3,280 परसेंट और बजाज फिनसर्व ने 1,513 फीसदी रिटर्न दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा तेजी क्लाउड सॉल्यूशन देने वाली कंपनी टैनला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) में आई है। पिछले नौ साल में इस शेयर में 11,325 फीसदी तेजी आई है। 2014 में इसकी कीमत महज छह रुपये थी जो अब 729.60 रुपये पहुंच चुकी है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,447.00 रुपये है। पिछले साल तीन जून को यह शेयर इस स्तर पर पहुंचा था।


पिछले तीन साल का डेटा देखें तो फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। टैनला प्लेटफॉर्म्स के अलावा मास्टेक (Mastek), कोफोर्ज (Coforge), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) और सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software) जैसी कंपनियों ने पिछले नौ साल में 1,000 परसेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले नौ साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने के मामले में केईआई इंडस्ट्रीज दूसरे नंबर पर है। इस शेयर ने इस दौरान 7,752 फीसदी रिटर्न दिया है। यूएनओ मिंडा (UNO Minda) के शेयरों में पिछले नौ साल में 6,584 फीसदी तेजी आई है।

कौन-कौन हैं टॉप परफॉर्मर

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के शेयरों में 5,678 फीसदी, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल में 5,535 परसेंट, एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 4,770 परसेंट, बालाजी अमीन्स में 4,604 परसेंट, जेबीएम ऑटो में 3,945 परसेंट, केपीआर मिल में 3,629 परसेंट और गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स में 3,296 परसेंट की तेजी आई है। इसके अलावा एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) और सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयरों में भी 1,000 परसेंट से अधिक तेजी आई है। इसमें से अधिकांश तेजी पिछले तीन साल में आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.