बंद होने जा रही हर महीने 9,250 रुपये पेंशन देने वाली ये योजना, इन स्कीम्स में भी निवेश का 31 तक है मौका

Updated on 30-03-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: नौकरी करने वालों की सबसे बड़ी चिंता रिटायरमेंट को लेकर होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने सीनियर सिटीजंस (Senior Citizen) के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana- PMVVY) की शुरुआत की थी। इस सरकारी स्कीम में निवेश करके आप अपने लिए हर महीने 9250 रुपये पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। इस योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation-LIC) द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है। लेकिन यह योजना जल्द ही बंद होने जा रही है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ दो दिनों का समय ही बचा है। 31 मार्च के बाद आप इस योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) में निवेश नहीं कर पाएंगे। यह योजना बंद होने जा रही है।

इस तरह मिलेगी 9250 रुपये की पेंशन

इस योजना में निवेश की गई रकम पर 7.4 प्रतिशत के हिसाब से हर महीने ब्‍याज दिया जाता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में न्‍यूनतम एक हजार और अधिकतम 9250 रुपये तक मासिक पेंशन ली जा सकती है। योजना की अवधि 10 साल है। 60 या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्‍यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। योजना में अगर आप अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 9,250 रुपए पेंशन के तौर पर मिलते हैं।

दो स्पेशल एफडी स्कीम भी हो रहीं बंद

अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की ओर से स्पेशल एफडी स्कीम चलाई जा रही हैं। इसमें निवेश के लिए 31 मार्च 2023 तक का ही मौका है। एसबीआई ने कुछ समय पहले अमृत कलश एफडी स्कीम को लॉन्च किया था। इसमें आम लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। योजना का टेन्योर 400 दिन है। यह स्कीम 31 मार्च को बंद होने जा रही है। एचडीएफसी की सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम में भी निवेश के लिए दो दिन का ही समय बचा है। इस स्कीम को कई बार बढ़ाया जा चुका है। इस योजना में सीनियर सिटीजन को 0.25 फीसदी का एक्स्ट्रा रिटर्न (0.50 फीसदी के मौजूदा प्रीमियम के ऊपर) दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.